लाइफस्टाइल

बिजी शेड्यूल की वजह से अपने लिए नहीं मिल पाता समय, तो घर पर ऐसे करें 10 मिनट का छोटा सा वर्कआउट

10 Minute Workout Benefits: शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से फिट रहने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है, लेकिन आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें अपने शरीर पर ध्यान देने का वक्त ही नहीं मिल पाता और अनियमित दिनचर्या की वजह से हमें कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में 10 मिनट का छोटा सा वर्कआउट आपके जीवन को स्वस्थ और बीमारियों से मुक्त रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. आइए हम आपको बताते हैं…

चंद मिनटों की एक्सरसाइज (10 Minute Workout Benefits)

आज का समय ऐसा है जिसमें ब्लड-प्रेशर, मोटापा और शुगर जैसी समस्याओं से बच्चे, युवा और बुजुर्ग हर कोई जूझ रहा है. इन बीमारियों का सीधा कनेक्शन अनियमित दिनचर्या से है, जिसे हम मात्र चंद मिनटों की एक्सरसाइज से कम कर सकते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि हमें क्या करना चाहिए? तो सबसे पहले हमें अपने बिजी शेड्यूल में से खुद अपने लिए समय निकालना होगा क्योंकि कहते है न हेल्थ इज वेल्थ.

एक्टिव शरीर और एक्टिव माइंड (10 Minute Workout Benefits)

एक एक्टिव शरीर और एक्टिव माइंड के लिए हमारा फिट रहना बहुत जरूरी है. इसके लिए संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद पहली मांग है. इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम आपको मात्र 10 मिनट की उन एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिसे आप बड़ी आसानी से अपने घर पर कर सकते हैं और सेहतमंद रह सकते हैं. इनमें हैं- स्किपिंग रोप, योग, पुश-अप, साइकिल क्रंच, आगे और पीछे की ओर झुकना (अपने पैरों को एक साथ रखकर शुरू करें और अपने दाहिने पैर को आगे की ओर झुकाते हुए आगे बढ़ें) और स्कॉट जैसी मामूली एक्सरसाइज, जो आप अपने घर पर भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Iron Pills Side effects: आयरन की गोलियां लेने से पहले जान लें जरूरी बात, ज्यादा खाने से हो सकता है नुकसान

इसे आप अपने शेड्यूल में मात्र 10 मिनट के लिए अपना लें और चंद दिनों में ही आपको इससे मिलने वाले लाभ का एहसास हो जाएगा. मगर, एक बात का ध्यान रखें इसे अपनी उम्र, क्षमता के हिसाब से ही करें. वहीं आजकल हमारे लाइफस्टाइल में फिजिकल एक्टिविटी बहुत कम हो गई है. ऐसा करने से हमारी सेहत को नुकसान पहुंचता है, लेकिन अगर कुछ समय इन मामूली एक्सरसाइज के लिए निकाला जाए तो ये हमारी मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होगा और इससे एकाग्रता भी बढ़ती है.

Uma Sharma

Recent Posts

सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल से बनेगी बात: नीति आयोग के रोडमैप से समझिए कैसे मिलेगी पहली ‘अच्छी’ नौकरी

भारत की युवा पीढ़ी के लिए पहली अच्छी नौकरी के अवसर टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और…

12 minutes ago

पहला सिलेंडर मुफ्त, दूसरे का क्या? आंकड़ों से समझें उज्ज्वला योजना की हकीकत

PM Ujjwala Yojana Second Cylinder Test: जानिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में पहला सिलेंडर खत्म होने…

15 minutes ago

संविधान सिर्फ सरकार चलाने की गाइडबुक नहीं, इसमें हमारी सभ्यता की आत्मा है- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम में कहा कि संविधान का…

24 minutes ago

बिना गारंटी 15 से 50 हजार रुपये तक का लोन: पीएम स्वनिधि योजना से कैसे संवर रहा रेहड़ी-पटरी वालों का कारोबार?

पीएम स्वनिधि योजना रेहड़ी-पटरी वालों को बिना गारंटी 15,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक…

24 minutes ago

लखनऊ में खादी महोत्सव-2026 का आगाज, मंत्री राकेश सचान ने किया शुभारंभ; 150 स्टॉल पर दिखेगा स्वदेशी उत्पादों का हुनर

UP Khadi Mahotsav: लखनऊ के गोमती नगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में मंत्री राकेश…

25 minutes ago

सड़क पर बहस की बात कर संविधान का अपमान कर रहे राहुल गांधी- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘संविधान गौरव दिवस’ कार्यक्रम में राहुल गांधी पर निशाना…

28 minutes ago