शुक्र देव और राशिचक्र.
Shukra Nakshatra Parivartan 2024 Effect on 5 Zodiac: वैदिक ज्योतिष में शुक्र को सुख, ऐश्वर्य और धन का कारक कहा गया है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस वक्त शुक्र देव उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान है. जबकि, 2 सितंबर को शुक्र देव हस्त नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन राशिचक्र की पांच राशियों के लिए अत्यंत शुभ और मंगलकारी है. शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन से किन पांच राशि वालों के जीवन में खास बदलाव आएगा, जानिए.
शुक्र का हस्त नक्षत्र में प्रवेश करना मेष राशि कि लिए खास है. शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में विशेष आर्थिक लाभ होगा. नव विवाहित दंपत्तियों को संतान सुख का सौभाग्य प्राप्त होगा. इस दौरान करियर में जबरदस्त सफलता मिलेगी. इसके अलावा धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा भी प्राप्त होगी. व्यापार करने वालों को अचानक धन लाभ होगा. नौकरी में खास सकारात्मक परिवर्तन आएगा.
शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन राशिचक्र की दूसरी राशि के लिए भी खास है. इस दौरान करियर में जबरदस्त उन्नति देखने को मिलेगी. व्यापार करने वालों को इस दौरान निवेश से जमकर लाभ प्राप्त होगा. सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. आर्थिक मामलों के लिए शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन खास रहने वाला है. आर्थिक संकटों से मुक्ति मिल सकती है. सुख के साधनों में वृद्धि देखने को मिल सकती है.
शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन कन्या राशि से जुड़े लोगों के लिए भी खास है. शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में शुभ समाचार प्राप्त होगा. संतान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा. इस दौरान कार्यस्थल पर किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी. आर्थिक हालात सुधरेंगे. पिता की विरासत का लाभ मिल सकता है. व्यापार में कोई बड़ी योजना साकार होगी. धन की स्थिति अच्छी रहेगी. शादीशुदा जातकों को खुशखबरी मिल सकती है.
शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन तुला राशि के लिए लाभकारी है. नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में कोई अच्छी खबर मिलेगी. मान-सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में प्रमोशन का योग बनेगा. कार्यस्थल पर अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. व्यापार करने वालों के अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है.
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद फलदायी साबित होगा. शुक्र ग्रह का शुभ प्रभाव प्राप्त होगा, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा. करियर में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा. बिजनेस में आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी. जॉब में प्रमोशन की प्रबल संभावना है. जीवनसाथी से अचानक धन लाभ हो सकता है. माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा.
यह भी पढ़ें: सितंबर का महीना इन 5 राशियों के लिए बेहद लाभकारी, लक्ष्मी योग से बनेंगे धनवान!
Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…
E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…
Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…
भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर…
WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…
सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…