Mothers Day 2024
Mothers Day 2024: जैसा कि सभी जानते हैं कि मां और बच्चे का रिश्ता कितना खास और प्यारा होता है. इस रिश्ते में कोई भेदभाव या कोई भी तोलमोल नहीं होता. हर मां अपने बच्चे से बेहद प्यार करती है और उनके इस प्यार कि कीमत को कभी चुकाया नहीं जा सकता. लेकिन मां के प्यार और त्याग को सराहना देने के लिए हर साल मदर्स डे मनाया जाता है. इस दिन का इंतजार सभी बच्चे बेसब्री से करते हैं और मदर्स डे की शुरुआत होते ही वह मां को स्पेशल फील करवाने के लिए तरह-तरह के गिफ्ट्स देने में जुट जाते हैं. ऐसे में आज हम आपकी ये परेशानी भी आसान कर देते हैं. जी हां आप इस दिन पर अपनी मां को उनकी पसंद की पायल गिफ्ट कर सकते हैं. तो आइये हम आपको कुछ पायल के बारे में बताते हैं.
1. पायल में इन दिनों क्वाइन डिजाइन भी खूब चलन में है, जिसमें सिंपल सी चैन में लटकन सिक्के जैसे डिजाइन बने होते हैं.
2.अपनी मां के पैरों को सुंदर लुक देने के लिए आप मोतियों वाली पायल भी उन्हें गिफ्ट कर सकती है, जिसमें एंटीक डिजाइन भी आती हैं.
3.अगर आपकी मां को पायल पहनना बहुत पसंद है, तो आप उन्हें मल्टी कलर बीड्स डिजाइन वाली पायल गिफ्ट कर सकते हैं. इसमें घुंघरू भी लगे होते हैं, जो पायल को हैवी लुक देते हैं.
4.अगर आपकी मां को सिंपल पायल पहननी पसंद है, तो आप उनके लिए मदर्स डे पर व्हाइट मोतियों वाली पायल ले सकते हैं, जिसमें सिल्वर कलर के बीड्स लगी हो.
यह भी पढ़ें : क्या आप भी करवाते हैं Fish Spa तो हो जाएं सावधान, वरना बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा
5.पायल में कुछ एंटीक और यूनिक डिजाइन के लिए आप हार्ट शेप ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर में पायल गिफ्ट कर सकते हैं. यह पैरों पर बहुत ही स्टाइलिश लगेगी.
6.अगर आप अपनी मां को मदर्स डे पर हैवी पायल गिफ्ट करना चाहते हैं, तो घुंघरू और लेयर वाली पायल अपनी मां को दे सकते हैं.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…