लाइफस्टाइल

बढ़ाना चाहते हैं शरीर में इम्यूनिटी तो बेहद फायदेमंद है संतरे का जूस, यहां जानें इसके फायदे

Benefits of Orange Juice: संतरे का जूस न केवल स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं. संतरे में कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं. इसलिए यह हमारे स्वस्थ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है. कम कैलोरी सामग्री के कारण, संतरे का जूस को अक्सर नाश्ते के रूप में पीया जाता है. हम आपको बताते हैं कि एक गिलास संतरे का जूस हमारे शरीर पर अद्भुत प्रभाव डालता है. यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. साथ ही यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल स्तर को बनाएं रखता है.  इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है. आइए हम आपको बताते हैं ओरेंज जूस के फायदे…

इम्यूनिटी बढ़ाएं (Benefits of Orange Juice)

रोज सुबह नाश्ते में संतरे का जूस पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत होती है. संतरे के जूस में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करता है. संतरे का जूस पीने से सर्दी-जुकाम, बुखार और अन्य बीमारियों से बचाव होता है.

दिल को हेल्दी रखें (Benefits of Orange Juice)

संतरे के जूस का सेवन दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसमें कई सारे पोषक तत्व, विटामिन बी, फोलेट पाए जाते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है. रोजाना संतरे का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिलती है. यह दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें : शरीर को रखना चाहते हैं हेल्दी तो रोजाना डाइट में सद्गुरु की तरह इन हेल्दी ब्रेकफास्ट को करें शामिल, बीमारियां रहेंगी दूर

वजन कंट्रोल (Benefits of Orange Juice)

अगर आप वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना नाश्ते में संतरे का जूस शामिल करें. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे हमे लंबे समय तक भूख नहीं लगती और पेट भरा रहता है. जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

खून की कमी दूर करे (Benefits of Orange Juice)

रोजाना नाश्ते में संतरे का जूस पीने से एनीमिया के शिकायतें दूर हो सकती हैं. संतरे के जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी और आयरन पाया जाता है. ये सारे पोषक तत्व शरीर के हीमोग्लोबिन स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है.

Uma Sharma

Recent Posts

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

10 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

18 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

52 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 hours ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago