भारत का पहला एसी
India First AC: गर्मी शुरू होते ही लोगों के घरों में एसी लग जाती है. एक घर में अगर चार कमरे हैं तो कम से कम 3 एसी तो आजकल लोगों के घरों में लगी ही होती है. लेकिन शुरुआती दौर में ऐसा नहीं था. एसी इंस्टॉलेशन का मुश्किल काम होता था और बहुत कम ही घरों में एसी लगी होती थी. इसी कड़ी में आज हम आपको भारत की सबसे पहली एसी के बारे में बताएंगे. भारत की पहली AC किसके घर लगी थी और कितने साल पहले लगी थी.
भारत में पहली बार एसी 1936 में जयपुर के प्रतिष्ठित रामबाग पैलेस में लगाया गया था. देश में पहला एसी इंस्टॉलेशन इसे ही माना जाता है. जयपुर का रामबाग पैलेस वहां के महाराजा का निवास स्थान था. भारत में आधुनिक कूलिंग तकनीक यानी की AC की शुरुआत करने में रामबाग पैलेस एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ. ऐतिहासिक सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार, यहां एयर कंडीशनिंग प्रणाली को इस क्षेत्र की अग्रणी अमेरिकी कंपनी कैरियर द्वारा इंस्टॉल किया गया था, जो भारत में इलेक्ट्रिक एयर कंडीशनिंग के सबसे शुरुआती इस्तेमाल को दिखाता है.
यह भी पढ़ें: एक पहुंचा मालाबार, दूसरा रह गया बीच मझधार: 20 मई और दो नाविकों की वो दास्तां जिसने बदल दी दुनिया
एसी इंस्टॉलेशन महल की प्रतिष्ठा और पारंपरिक रूप से गर्म भारतीय जलवायु के बीच लग्जरी की चाह को दर्शाती है. रामबाग पैलेस में एसी लगाना भारतीय शाही आवासों में वेस्टर्न तकनीक के शुरुआती अडप्टेशन का एक उदाहरण है. यह भारतीय घरों या सरकारी भवनों में एयर कंडीशनिंग की व्यापक उपलब्धता से दशकों पहले की बात है. भारत में एयर कंडीशनिंग सिस्टम का व्यापक इस्तेमाल और व्यावसायिक उपयोग बहुत बाद में – स्वतंत्रता के बाद के दशकों में – शुरू हुआ, जब यह तकनीक अधिक किफायती और शहरी इमारतों और वाहनों के लिए व्यवहारिक हो गई. 1936 में रामबाग पैलेस में लगी एसी प्रणाली भारतीय एयर कंडीशनिंग के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना साबित हुई, जो परंपरा और आधुनिक इंजीनियरिंग के संगम का प्रतीक है.
27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…
Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…