जामुन
Health benefits: जामुन एक ऐसा फल है जो हेल्दी, स्वादिष्ट और फ्रेश होने के साथ-साथ गर्मियों में बाजारों में छा जाता है. जामुन में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने की क्षमता होती है. जामुन के बीज न केवल डायबिटीज मैनेजमेंट के लिए अद्भुत काम करते हैं बल्कि इंसुलिन को भी बढ़ावा देते हैं और इसके कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी हैं. जामुन के बीजों के पाउडर के फायदों को बेहतर ढंग से समझने में हमारी मदद करने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा इसके कई फायदे शेयर कर रही हैं. “जामुन के स्वास्थ्य लाभों के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन जामुन के बीज के पाउडर के बारे में क्या ख्याल है? आपके पसंदीदा गर्मियों के फल जामुन के बीज कई बड़ी बीमारियों को खत्म करने में मदद करता है.
आयुर्वेद के प्रसिद्ध ग्रंथ ‘चरक संहिता’ में जामुन के पूरे पौधे के उपयोग का उल्लेख किया गया है. जामुन की छाल, पत्ते, फल, गुठलियां और जड़ आदि सभी आयुर्वेदिक औषधियां बनाने में काम आते हैं. आयुर्वेद की विभिन्न दवाओं में जामुन के बीज, फल, पत्ते, छाल आदि का इस्तेमाल किया जाता है. जामुन बहुत हेल्दी और स्वादिष्ट फल है. यह गर्मियों में बाजारों में छा जाता है. जामुन को खाने के बाद उसकी गुठलियों को फेंकने की बजाय किसी साफ बर्तन में इकट्ठा करें और उसे धूप में सुखा लें. इसके बाद इसका चूर्ण बना लें. इसके चूर्ण के बहुत फायदे हैं.
अगर आप प्री-डायबिटीज या डायबिटीज के मरीज हैं, तो यह चूर्ण आपके लिए बहुत फायदेमंद है. चूर्ण का इस्तेमाल शरीर में इंसुलिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है. डायबिटीज के मरीज जामुन के बीज के पाउडर (चूर्ण) का सेवन करते हैं, तो उनका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहेगा. प्री-डायबिटीज में पाउडर खाने से डायबिटीज होने से रोका जा सकता है.
जामुन के बीज में मौजूद गुण ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने में मदद कर सकते हैं. इसके अलावा, इससे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है. स्वस्थ रहने के लिए शरीर को समय-समय पर डिटॉक्स करना बहुत जरूरी होता है. प्रतिदिन जामुन के बीजों के चूर्ण के इस्तेमाल से शरीर को डिटॉक्स किया जा सकता है. इसके सेवन से शरीर में जमा गंदगी बाहर निकल जाती है, यानी शरीर डिटॉक्स हो जाता है.
ये भी पढ़ें: भारत की पहली रोबोटिक प्रणाली: SS Innovations ने 2,000 Km की दूरी पर कराई रोबोटिक हृदय संबंधी सर्जरी
जामुन के बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में कारगर हैं. इसके चूर्ण के सेवन से लिवर की कोशिकाओं की रक्षा होती है. इसके अलावा, यह हार्ट हेल्थ के लिए भी बहुत बेहतर है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो लिवर और हार्ट की सूजन को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं. चूर्ण का सेवन मोटापा घटाने में भी सहायक है.
जामुन के बीज के चूर्ण का सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी है. कभी-कभी इसके सेवन से पेट दर्द, एसिडिटी और जलन की समस्या हो सकती है, इसलिए चिकित्सक से सलाह लेना आवश्यक है.
-भारत एक्सप्रेस
SBI Data Leak Alert 2026: एसबीआई को ग्राहकों के डेटा के संभावित डार्क वेब पर…
Raja Bhaiya news: प्रतापगढ़ के बेंती राजभवन में विजयदशमी पर राजा भैया ने 500 से…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संस्कृत का एक प्रेरणादायक सुभाषित साझा…
Hibiscus Plant Care Coffee Fertilizer: गुड़हल के पौधे में फूल कम आ रहे हैं या…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल के बीच आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों…
गोरखपुर में विजयादशमी की पारंपरिक शोभायात्रा के दौरान एम्बुलेंस का सायरन सुनते ही मुख्यमंत्री योगी…