लाइफस्टाइल

स्टोन होने पर आप भी पीते हैं बियर, तो हो जाएं सावधान, हो सकता है जान का खतरा!

Kidney Stone: आजकल खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते किडनी स्‍टोन की समस्‍या आजकल बहुत ही आम हो गई है. इससे परेशान युवाओं की संख्‍या दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है. यह समस्‍या बहुत बेकार कर देती है क्‍योंकि किडनी स्‍टोन का दर्द बहुत खतरनाक होता है. अपने अकसर सुना होगा लोगो से कि बियर पीने से स्टोन निकल जाता है. लेकिन हमारे मन में इस बात को लेकर शंका रहती हैं कि क्‍या सच में बीयर पीने से स्‍टोन निकल जाएगा? क्या मुझे आराम मिलेगा या मुझे कौन सी बीयर पीनी चाहिए या फिर बीयर कितनी और कैसे पीनी चाहिए? आइए आपकी इस परेशानी को दूर करते हैं.

अब जानें कैसे हो जाता है स्टोन

किडनी स्‍टोन हमारी खराब लाइफस्‍टाइल, बॉडी में पानी की कमी, एक्‍सरसाइज की कमी, अधिक चाय-कॉफी, ज्यादा तला-भुना, बहुत ज्‍यादा मीठा, कम पानी पीना और यूरीन आदि को रोकने का नतीजा है. इसके अलावा जब हमारी किडनी में कैल्शियम और अन्य मिनरल्स जमा हो जाते हैं और बाहर नहीं निकल पाते, तब यह स्टोन बन जाते हैं. हाई प्रोटीन और हाई कैल्शियम वाली डाइट लेने और पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने की वजह से किडनी स्टोन की परेशानी हो सकती है. हालांकि किडनी स्टोन का सटीक कारण महज 5 से 10 फीसदी मामलों में ही पता चल पाता है.

ये भी पढ़ें: घर बैठे इन बेहतरीन टिप्स से खुद को रखें फिट, 1 हफ्ते में दिखेगा असर

किडनी स्टोन में पीनी चाहिए बियर?

डॉक्टर के मुताबिक किडनी स्टोन के मरीजों को बीयर नहीं पीनी चाहिए. बीयर पीने से पेशाब तेजी से बनने लगता है और बार-बार यूरिन के लिए जाना पड़ता है. ऐसे में लोगों को लगता है कि स्टोन बाहर निकल रहा है, लेकिन यह सिर्फ एक गलतफहमी है. अगर किसी व्यक्ति की किडनी में स्टोन ऑब्सट्रक्शन है, तो ऐसी कंडीशन में बीयर पीने से पेशाब तेजी से बनेगी और किडनी फूल जाएगी. इससे हॉस्पिटल जाने की नौबत आ सकती है.

किडनी स्टोन का साइज छोटा होता है, तब वह पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से पेशाब के रास्त बाहर निकल जाता है. यही वजह है कि किडनी स्टोन के मरीजों को खूब पानी पीने की सलाह दी जाती है. हालांकि स्टोन के मरीजों को डॉक्टर कभी भी बीयर पीने की सलाह नहीं देते हैं. अब तक ऐसी कोई रिसर्च सामने नहीं आई है, जिसमें यह साबित हुआ हो कि बीयर पीने से किडनी स्टोन बाहर निकल जाता है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ड्रोन डॉक्टर्स ऑफ नॉर्थ-ईस्ट: युवा पायलटों ने बदली मेडिकल डिलीवरी की तस्वीर, 80% तक घटा इंतजार

Medical Drone Delivery: भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में युवा ड्रोन पायलट स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी…

10 minutes ago

कर्नाटक में दूध हुआ महंगा, 8 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम, 1 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

Milk Price Hike: कर्नाटक सरकार ने 1 नवंबर 2026 से दूध की कीमत में 8…

18 minutes ago

अर्नब के कहर का असर? सहारनपुर में फटा आसमान, मस्जिद का गुंबद चकनाचूर; देखें VIDEO

Saharanpur News: सहारनपुर में आकाशीय बिजली के कहर से मस्जिद का गुंबद ढह गया है.…

26 minutes ago

1 नवंबर से बदल जाएंगे कई नियम: GST से लेकर LPG, ITR और PNB कार्ड तक, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…

50 minutes ago

दुनिया का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य नहीं पढ़ पाये बीबी की कुंडली, MLC चुनाव में मिले मुट्ठी भर वोट

UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…

54 minutes ago

ममता बनर्जी बनाम ईडी मामला: सुप्रीम कोर्ट में गरमाई बहस, कपिल सिब्बल की दलीलों के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई के…

57 minutes ago