लाइफस्टाइल

Slapped Cheek Virus: जानें क्या है स्लैप्ड चीक्स वायरस? पढ़ें इसके लक्षण

Slapped Cheek Virus: कोविड-19 के बाद से दुनिया भर में कई तरह के वायरस की खबर लगातार सामने आ रही है. जहां एक ओर इस समय मंकीपॉक्स की वजह से दुनिया दहशत में है तो वहीं अब अमेरिका में इन दिनों पार्वोवायरस बी19 (Parvovirus B19) का खतरा तेजी से बढ़ने की खबर सामने आ रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी चपेट में आकर लोग स्लैप्ड चीक बीमारी का शिकार हो रहे हैं. प्रेगनेंट महिलाओं, छोटे बच्चों और किसी तरह के ब्लड डिसऑर्डर से जूझ रहे लोगों को इस बीमारी का खतरा अधिक है. इस बीमारी से जो लोग संक्रमित हो रहे हैं उनके गालों पर छोटे-छोटे दाने निकलने लगते हैं.

ये भी पढ़ें-Health Tips: जानें कौन सा चावल ज्यादा फायदेमंद है? उबला या कच्चा

यूएस में 5 से 9 साल के 35% बच्चों में इस वायरस के लक्षण मिले हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि यह वायरस वायरल संक्रमण के कारण होता है, जो एक से दूसरे व्यक्ति में फैलता है. फिलहाल इसकी अब तक कोई वैक्सीन नहीं है. इसलिए एक्सपर्ट इसके प्रति सावधान रहने की सलाह देते हैं.

अमेरिका में जारी किया गया अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वायरस को देखते हुए अमेरिकी डिजीज कंट्रोल एंड प्रेवेंशन डिपार्टमेंट (CDC) ने पार्वोवायरस को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यह वायरस नया नहीं बल्कि कई दशकों पुराना है. अमेरिका में हर साल इसके केस आते हैं लेकिन इस बार इसके मामले अधिक हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि इसको लेकर अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है.

सामान्य फ्लू की तरह है ये भी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वायरस भी सामान्य फ्लू की तरह ही होता है लेकिन ये बच्चों को ही अपना शिकार बना रहा है और बच्चों को जल्दी संक्रमित कर देता है. इसमें गालों पर लाल दानें निकलने के साथ ही संक्रमित को हल्का बुखार भी रहता है.

जानें क्या हैं इसके लक्षण?

चेहरे की मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन होना.
चेहरे पर लालिमा और सूजन
सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द
बुखार और थकान

जानें क्या है बचाव और इलाज?

संक्रमित से दूरी बनाकर रखना सबसे बड़ा बचाव है.
किसी में फ्लू के लक्षण नजर आने पर डॉक्टर से मिलें.
संक्रमित इलाकों में न जाएं और हर तरह से अलर्ट रहें, बच्चों को भी बचाएं.
साफ-सफाई रखें और हाथों को धोकर ही खाना खाएं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

6 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

6 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

6 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

7 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

7 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

7 hours ago