लाइफस्टाइल

जानलेवा हो सकती है अकेलेपन की स्थिति, शरीर पर डालता है नकारात्‍मक प्रभाव, जानिए क्या करें क्या न करें

Loneliness Affect Mental Health: नौकरी और घर के बीच इंसान ने खुद को इतना बांध लिया है कि उसके पास अपने लिए समय ही नहीं रहा है. बस घर से ऑफिस और फिर घर. इंसान तरक्की तो कर रहा है, लेकिन तरक्की के साथ ही वह अकेला भी होता जा रहा है. इस अकेलेपन के कारण वैसी बीमारियों हो रही हैं जो शराब पीने, स्मोकिंग और मोटापे के कारण होती हैं. अकेलापन कई मामलों में शराब या स्मोकिंग से भी ज्यादा खतरनाक है.

मेंंटल हेल्थ होती है खराब

न दोस्त न ही कोई अपना, जिसके साथ वह अपनी बातों को शेयर कर सके. घर भी जाता है, तो सिर्फ एक रोज की दिनचर्या की वजह से, नहीं तो घर भी जाने का मन नही करता है. अगर आप भी इस तरह के रूटीन को फॉलो करते हैं, तो ठीक नहीं है. क्योंकि, अकेलापन मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है और यह इंसानों के लिए ठीक नहीं है. अकेलापन में आप पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव होते हैं.

अकेलापन केवल एक मानसिक स्थिति नहीं है, बल्कि यह शारीरिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है. इसके लिए जरूरी है कि हम खुद को इस स्थिति से दूर रखें और समाजिक, शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय रहें.

अकेलापन के लक्षण

  • तनाव और चिंता: अकेलेपन में इंसान तनाव और चिंता से ग्रस्त हो जाता है, जिससे उसकी मानसिक शांति (Mental health) भंग हो जाती है.
  • नींद की कमी: अकेलापन नींद पर नकारात्मक प्रभाव डालता है, जिससे व्यक्ति को अनिद्रा की समस्या हो सकती है.
  • दिल की बीमारियां: शोध बताते हैं कि अकेलेपन का दिल पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और यह हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है.
  • भूख में कमी: अकेलापन आपकी भूख को भी प्रभावित करता है, जिससे शरीर में कमजोरी आ सकती है.

ये भी पढ़ें: आपके लिए बेहद फायदेमंद हैं सूरजमुखी के बीज, जानें इसे खाने के ये जबरदस्त फायदे

अकेलापन दूर करने का तरीका

  • अकेलापन से खुद को दूर करने के लिए जरूरी है कि आप खुद को बाहर लेकर जाएं. दोस्तों से मिलें, उनसे बातें करें.
  • किसी तरह का कोई तनाव है, तो इस बारे में परिवार के सदस्यों से बात करें. ज्यादा से ज्यादा समय उनके साथ बिताएं.
  • खाली बैठने से अच्छा है कि आप कुछ न कुछ एक्टिविटी करते रहें. जैसे, किताब पढ़ना शुरू करें. कोई आर्टिकल लिखें, फिर उसे पढ़ें. समय-समय पर व्यायाम करें.
  • बता दें कि अकेलेपन की समस्या का निदान संभव है. लेकिन, जरूरत है कि आप दिए गए उपायों को निरंतर अपने जीवन में फॉलो करें.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

5 minutes ago

सरकारी नौकरी भी, विदेश यात्रा भी! जानिए किन नौकरियों में मिलती है सबसे ज्यादा फॉरेन पोस्टिंग

Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…

21 minutes ago

अंतरिक्ष में टिमटिमाते तारों से सजा Google, जानिये इस डूडल के पीछे का क्या है राज?

Google Change Doodle: आज Google ने अपना डूडल चेंज कर दिया है. सर्च इंजन गैलेक्सी…

31 minutes ago

दिवाली धमाका! UP-दिल्ली समेत इन राज्यों में मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर, ऐसे लें फायदा

Free LPG Cylinder: त्योहारों के सीजन में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी…

45 minutes ago

अगले 8 घंटे मौसम का डबल अटैक…! 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश, 60 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली…

1 hour ago