उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव के बयान पर मोहसिन रजा का पलटवार, बोले- ‘जो अपराधियों से सरकार चलवाते थे, उनको एनकाउंटर से दुख होगा’

Uttar Pradesh Encounter: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 21 सितंबर को पुलिस ने अनुज प्रताप सिंह नाम के व्यक्ति का एनकाउंटर किया था। यह व्यक्ति 28 अगस्त को सुल्तानपुर में सर्राफा की दुकान में हुई लूट का अभियुक्त था. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस एनकाउंटर को फर्जी बताया था. इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मोहसिन रजा ने आईएएनएस से खास बातचीत की.

उन्होंने कहा, “जो लोग अपराधियों के सहारे सरकार चलाते थे, या अपराधियों से सरकार चलवाते थे, उनको इस एनकाउंटर से दुख होगा. आप प्रदेश की 25 करोड़ जनता से पूछिए कि सीएम योगी की वजह से प्रदेश में कानून-व्यवस्था कितनी अच्छी हो गई है. आज प्रदेश के अपराधी जेल में हैं। जो जेल में नहीं हैं, राज्य की पुलिस उन्हें कहां पहुंचा रही है, यह आप सब जानते हैं.”

जाति, संप्रदाय ढूंढने की कोशिश

उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश यादव इसमें जाति, संप्रदाय ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने इसके लिए प्राइवेट डेवलपमेंट अथॉरिटी बना रखी है. इसमें परेशानी उनको है। जनता को कोई परेशानी नहीं है. जनता के लिए भाजपा जो काम कर रही है, वह करती रहेगी. उत्तर प्रदेश में कोई अपराधी दुस्साहस नहीं कर सकता है. हमारा लॉ एंड ऑर्डर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहा है. इसी का नतीजा है कि राज्य में इंवेस्टर समिट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हो रहे हैं. इससे लोगों के लिए रोजगार सृजित हो रहे हैं, विकास हो रहा है. सपा के लोग तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले लोग हैं। यह लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए अपराधियों का महिमामंडन करते हैं.

लखनऊ में मंगलवार को 14 साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के मामले में उन्होंने कहा, “यह घटना बहुत दुखद है. मुझे लगता है कि ऐसे लोग दिमागी तौर पर एकदम पागल होते हैं. इन लोगों को आप इंसानों में नहीं जोड़ सकते हैं. ऐसे लोग हैवान होते हैं. इस पर कानून अपना काम करेगा। हमारी सरकार ऐसे लोगों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का काम करेगी.

आईएएनएस

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

1 hour ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

2 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

3 hours ago