देश

PM मोदी को चुनाव से 6 साल के लिए अयोग्य ठहराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, हाईकोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 6 साल के लिए चुनाव से अयोग्य ठहराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। यह याचिका फातिमा नामक महिला ने दायर की है। फातिमा ने याचिका में चुनाव आयोग को जन प्रतिनिधित्व कानून के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 6 साल के लिए चुनाव से अयोग्य घोषित करने का निर्देश देने की मांग की गई है।

पीएम मोदी पर लगाए ये आरोप

याचिकाकर्ता के वकील सुनील कुमार अग्रवाल ने प्रधानमंत्री द्वारा एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते समय आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। याचिकाकर्ता की माने तो 21 अप्रैल 2024 को पीएम ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार के दौरान राजस्थान के बांसवाड़ा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया था। याचिका में यह भी कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में ऐसे बयान दिए जिनका उद्देश्य स्पष्ट रूप से समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करना था। याचिका में चुनाव आयोग को आदर्श आचार संहिता के मुताबिक पीएम के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश देने की भी मांग की गई है।

आयोग पीएम मोदी के खिलाफ कार्रवाई करने में रहा विफल 

याचिका में कहा गया है कि विभिन्न संगठनों और कई लोगों ने चुनाव आयोग के पास शिकायते दर्ज की है। लेकिन चुनाव आयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रहा है। याचिका में प्रधानमंत्री द्वारा दिये गए बयान को भड़काऊ और गैरकानूनी बताया गया है। याचिकाकर्ता के मुताबिक प्रधानमंत्री का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Elections-2024: देवरिया और कुशीनगर से बसपा ने घोषित किए प्रत्याशी, भाजपा के खिलाफ उतारा इनको

दिल्ली हाइकोर्ट ने कही थी ये बात

बता दें कि दिल्ली हाइकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए चुनाव आयोग के समक्ष जाने को कहा था। दिल्ली हाइकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि याचिकाकर्ता पहले ही मान बैठा है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। जबकि सुप्रीम कोर्ट भी किसी भी शिकायत पर विशेष दृष्टिकोण अपनाने के लिए चुनाव आयोग को निर्देश जारी नही कर सकता। कोर्ट ने कहा था कि याचिकाकर्ता पहले ही चुनाव आयोग से संपर्क कर चुका है और आयोग उसकी शिकायत पर स्वतंत्र विचार कर सकता है। वही चुनाव आयोग की ओर से पेश अधिकारी ने कहा था कि शिकायत का संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी और इस संबंध में जरूरी आदेश पारित किया जाएगा।

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

32 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago