खेल

NZ vs SA: पिछली 4 पारियों में केन विलियमसन ने ठोका तीसरा शतक, टेस्ट क्रिकेट में जड़े सबसे तेज 32 शतक, स्टीव स्मिथ को छोड़ा पीछे

Ken Williamson Scored Century: न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. इसके जीत के साथ ही मेजबान टीम ने टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमा लिया. साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 267 रनों का टारगेट दिया था. चौथी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के तीन विकेट 117 रन पर गिर गए. उसके बाद केन विलियमसन ने विल यंग के साथ मिलकर पारी को संभाला और जीत होने तक क्रीज पर डेटे रहे.

केन विलियमसन ने खेली शतकीय पारी

केन विलियमसन ने चौथी इंनिंग में 133 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. उन्होंने 260 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्के और 12 चौके की मदद से 133 रन बनाए. न्यूजीलैंड की पहली पारी में केन विलियमसन ने 108 गेंदों में 7 चौके की मदद से 43 रन बनाए थे. केन विलियसन इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दोनों पारी में उन्होंने शतकीय पारी खेली थी. पहले टेस्ट मैच के पहली पारी में उन्होंने 289 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौकों की मदद से 118 रनों की पारी खेली थी. वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 132 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और एक छक्के की मदद से 109 रनों की पारी खेली थी. इस तरह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्होंने कुल तीन शतक बना दिए.

विलियमसन ने तोड़ा स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड

केन विलियमसन अब तक 98 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसकी 172 पारियों में उन्होंने 55.91 की औसत से 8666 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 32 शतक और 33 अर्धशतक निकले हैं. दूसरे टेस्ट मैच में शतक जड़ने के साथ ही उन्होंने स्टीव स्थित का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. 33 वर्षीय केन विलियमसन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 32 शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गे हैं. स्टीव स्मिथ भी टेस्ट में 32 शतक जड़ चुके है, लेकिन उन्होंने 174 पारियों में ये कारनामा किया था. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग ने 176 पारियों में 32 शतक लगाए थे. वह इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं. भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने 179 टेस्ट पारियों में 32वां शतक जड़ा था.

ये भी पढ़ें- NZ vs SA: न्यूजीलैंड ने खत्म किया 92 साल का सूखा, हैमिल्टन टेस्ट में साउथ अफ्रीका को हराकर टेस्ट सीरीज पर जमाया कब्जा

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

29 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

38 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

39 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago