Post Holi Skin Care: होली का त्योहार रंगों और मस्ती से भरपूर होता है, लेकिन इसके बाद त्वचा की सही देखभाल न की जाए तो स्किन ड्राईनेस, एलर्जी और रैशेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अगर आप अपनी त्वचा को सुरक्षित और हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, तो होली के बाद कुछ जरूरी स्किन केयर टिप्स जरूर फॉलो करें.
रंग खेलने के तुरंत बाद चेहरे और शरीर को साफ करने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. ज्यादा गर्म पानी से धोने पर त्वचा रूखी हो सकती है, इसलिए हल्के गुनगुने या ठंडे पानी से चेहरा धोएं.
होली के रंग हटाने के लिए हार्श सोप या केमिकल युक्त फेस वॉश का इस्तेमाल करने से बचें. इसकी जगह माइल्ड क्लींजर या दूध से चेहरा साफ करें, जिससे त्वचा का नेचुरल मॉइश्चर बरकरार रहेगा.
अगर रंग पूरी तरह से नहीं निकल रहा है, तो स्क्रबिंग के लिए घरेलू उपाय अपनाएं. 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें.इससे डेड स्किन सेल्स हटेंगे और रंग भी धीरे-धीरे निकल जाएगा.
रंगों की वजह से स्किन ड्राई हो सकती है, इसलिए होली के बाद त्वचा को आराम देना जरूरी है. एलोवेरा जेल लगाएं, जिससे त्वचा को ठंडक मिलेगी और जलन से राहत मिलेगी. नारियल तेल से हल्की मसाज करें, जिससे बचा हुआ रंग आसानी से निकल जाएगा और त्वचा मॉइश्चराइज भी होगी.
बाहर होली खेलने से सनबर्न हो सकता है, इसलिए सनबर्न को शांत करने और त्वचा की रेडनेस दूर करने के लिए कपड़े में बर्फ लपेटकर चेहरे पर लगाएं.
ज्यादा पानी और डिटॉक्स ड्रिंक्स पीकर शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालें. ताजे फल और हरी सब्जियां खाएं, जिससे स्किन ग्लो करेगी.
होली खेलने से पहले चावल के पानी को टोनर की तरह इस्तेमाल करें, यह त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है.
होली खेलने से पहले प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें, ताकि त्वचा पर कोई नुकसान न हो. होली के बाद स्किन को डैमेज से बचाने के लिए सही तरीके से सफाई और देखभाल करना बेहद जरूरी है. ऊपर बताए गए टिप्स अपनाकर आप अपनी त्वचा को सुरक्षित और हेल्दी रख सकते हैं. तो इस होली, रंगों के साथ खूब मस्ती करें और अपनी स्किन का भी अच्छे से ख्याल रखें.
ये भी पढ़े: क्यों है होली का त्योहार खास? राधा-कृष्ण के अलौकिक प्रेम का प्रतीक होली….
भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…