लाइफस्टाइल

प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन घर पर बनाएं रामलला का ये प्रिय भोग, बरसेगी कृपा, इस तरह से करें तैयार

Ram Lalla Bhog: 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है. इस खास मौके पर रामलला पसंदीदा भोग लगाने के लिए आप भी घर में चावल और दूध से स्वादिष्ट खीर बना सकते हैं. चावल की खीर बनाना बहुत ही आसान है. सबसे कम लागत और कम समय में अगर कोई स्वीट डिश बनकर तैयार हो जाती है. अगर खीर को अच्छे तरीके से बनाया जाए तो ये रबड़ी से भी स्वाद लगती है.  जानिए चावल और दूध से खीर बनाने की रेसिपी.

भगवान राम को लगाएं ये भोग

भगवान श्रीरामजी को केसर भात, खीर, कलाकंद, बर्फी, गुलाब जामुन का भोग प्रिय है. इसके अलावा हलुआ, पूरनपोळी, लड्डू और सिवइयां भी उनको पसंद हैं. भगवान राम को देश के विभिन्न राज्यों में अलग -अलग तरह के भोजन का भोग लगाया जाता है. जहां भगवान राम को उत्तर भारत में खीर, केसर भात, लड्डू और बर्फी का भोग लगाया जाता है वहीं दक्षिणी राज्यों में पुरणपोळी, सेवइयां और हलुआ का भी भोग लगाया जाता है.

रामलला की पसंदीदा खीर कैसे बनाएं

  • खीर बनाने के लिए चिकने चावल सबसे अच्छे होते हैं आप चाहें को बासमती चावल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • चावल आपको कम मात्रा में ही लेने हैं. अगर आप 1 लीटर दूध का इस्तेमाल कर रहे हैं तो छोटी आधा कटोरी चावल ले लें.
  • खीर बनाने के लिए चावल को धो लें और थोड़ी देर पानी में भिगोकर रख दें.
  • अब किसी भारी तली के बर्तन में चावल को थोड़ा पानी डालकर पकाने के लिए रख दें.
  • जब चावल गल जाएं तो इसमें दूध मिला दें. दूध को एकसाथ डालने की बजाए पहले आधा दूध ही डालें.
  • जब खीर गाढ़ी होने लगे तो बचा हुआ दूध भी मिक्स कर दें और खीर को लगातार चलाते रहें.
  • ध्यान रखें कि खीर तली में चिपकनी नहीं चाहिए. इससे जलने की खुशबू आने लगती है.
  • अब खीर में 5-6 इलाइची को पीसकर पाउडर बनाकर डाल दें.
  • अब इसमें 1 बड़ी कटोरी चीनी डाल दें और खीर को चलाते रहें.
  • खीर में चिरौंजी का स्वाद बहुत अच्छा लगता है इसलिए थोड़ी चिरौंजी भी डाल दें.
  • आप चाहें तो थोड़ा काजू और बादाम को बारीक काटकर भी डाल सकते हैं.
  • जब खीर में चावल और दूध आपस में अच्छी तरह से मिल जाएं तो समझो खीर बनकर तैयार है.
  • आप इस ठंडा करके या फिर हल्का गर्म भगवान को भोग लगाएं और फिर पूरे परिवार को सर्व करें.
निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

16 minutes ago

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर; तरनतारन में भी हुई थी ऐसी घटना

Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…

28 minutes ago

मेकअप का फिनिश बिगाड़ सकती हैं स्किन प्रेप की ये गलतियां

Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…

55 minutes ago

दूसरे टेस्ट के पहले सेशन में न्यूजीलैंड का दबदबा, लंच तक 77 रन बनाए; गुरनूर बरार को मिला पहला विकेट

India vs New Zealand Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले सेशन…

1 hour ago

कहीं अपहरण तो कहीं जबरन धर्म परिवर्तन, पाकिस्तान में हिंदू महिलाओं का कट्टरपंथी कर रहे शोषण, रिपोर्ट

Hindu Girls Pakistan Abduction: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल…

2 hours ago