लाइफस्टाइल

भारत का वो अजीब गांव, जहां नाम से नहीं बल्कि सीटी बजाकर एक दूसरे को बुलाते हैं लोग, जानें इसके पीछे का दिलचस्प किस्सा

Whistling Village: भारत विभिन्न संस्कृतियों का देश है. यहां पर हर जगह की अपनी खासियत है. ऐसे में आज हम आपको भारत के एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जो घूमने के लिए सबसे अनोखी जगहों में से एक है. यहां गांव पूरी दुनिया से अलग है कि कई लोग तो इसके बारे में जानते तक नहीं है. इस गांव को ‘व्हिसलिंग विलेज’ के नाम से जाना जाता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां के लोग एक दूसरे को आपस में नाम से नहीं बल्कि सीटी बजाकर बुलाते हैं. तो आइए जानते हैं मेघालय के इस गांव के पीछे का दिलचस्प किस्सा.

भारत का ‘व्हिसलिंग विलेज’

भारत में मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग जिले में यह अनोखा गांव है. इसका नाम कोंगथोंग है जो कि शिलॉन्ग से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे व्हिसलिंग विलेज के नाम से क्यों जाना जाता है. दरअसल, पीढ़ियों से यहां जब कोई बच्चा पैदा होता है, तो मां उसके लिए कोई धुन बनाती है. उनके नाम के साथ यह धुन उस बच्चे की पहचान बनती है. इस गांव में रहने वाले बच्चे या बुजुर्ग एक दूसरे को ट्यून के माध्यम से बुलाते हैं. इसके लिए हर एक शख्स को अपनी-अपनी ट्यून पता होती है. जब भी किसी बच्चे या बुढ़ों को बुलाया जाता है तो वहां ट्यून का इस्तेमाल किया जाता है.

कुल 700 ट्यून का होता है इस्तेमाल

दरअसल, इस गांव में लोग एक दूसरे को बुलाने के लिए छोटी और बड़ी ट्यून का उपयोग करते हैं. इसके लिए लोगों ने अलग-अलग ट्यून बना रखी है. लोग को निक नेम के साथ बुलाने के लिए छोटी ट्यून और पूरे नाम के साथ पुकारने के लिए बड़ी ट्यून का इस्तेमाल होता है. मेघालय के इस गांव में करीब 700 लोग रहते हैं. ऐसे में प्रत्येक शख्स की अलग ट्यून होने के कारण यहां पर 700 के करीब ट्यून का इस्तेमाल किया जाता है. दिनभर अलग-अलग ट्यून गाने की वजह से यहां पर संगीत का माहौल भी बना रहता है. वहीं इस गांव को देखने के लिए देश से नहीं बल्कि विदेश से भी लोग पहुंचते हैं.

ये भी पढ़ें:Ramadan 2024: फास्टिंग के दौरान एक्टिव और फिट रहने के लिए ये 3 एक्सरसाइज जरूरी, जानें वर्कआउट करने का सही समय

कैसे शुरू हुईं ये परंपरा?

यहां की पुरानी परंपरा तब शुरू हुईं जब एक बार रास्ते में दो दोस्त जा रहे थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया. उनमें से एक दोस्त उनसे बचने के लिए पास ही के एक पेड़ पर चढ़ गया. जिसके बाद एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्तों को बुलाने के लिए कई आवाजों का इस्तेमाल किया. इस आवाज को उनके दोस्तों ने समझ लिया और उन्हें गुंडों से बचा लिया गया. तभी से ये परंपरा शुरू हो गई.

Akansha

Recent Posts

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

3 minutes ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

8 minutes ago

विदेशी नागरिकता और प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी, आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का फरमान

Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…

16 minutes ago

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

30 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

35 minutes ago