खेल

ENG vs AUS, Ashes 1st Test: घर में इंग्लैंड को मिली हार, आखिरी के 40 मिनट का रोमांच, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लिश टीम के मुंह से छीनी जीत

ENG vs AUS, Ashes 1st Test highlights: एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीनकर अपना खाता खोला है. ये मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. हालांकि, अंतिम दिन बारिश ने मैच का मजा जरूर खराब किया लेकिन देर से ही सही मगर मैच का अंत शानदार रहा. मैच के अंत तक दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई. 281 के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 209 रन के स्कोर पर 7 विकेट खो दिए थे.

यहां से ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड एक आसान जीत की ओर बढ़ रहे हैं. लेकिन पैट कमिंस और नाथन लियोन ने मैच के अंतिम ओवरों में पासा पलटा और जीत अपने नाम की. कमिंस 73 गेंदों पर 44 रन और लियोन 28 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे और इस जोड़ी ने 9वें विकेट के लिए 72 गेंदों पर 55 रन जोड़े और टीम की जीत की कहानी लिखी.

ये भी पढ़ें: VIDEO: इंग्लिश फैंस ने स्टीव स्मिथ के 5 साल पुराने जख्म कुरेदे, गाना गाकर किया बुरी तरह ट्रोल

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लिश टीम के मुंह से छीनी जीत

इस मुकाबले का 5वां दिन काफी दिलचस्प रहा. एक तरफ इंग्लिश टीम थी जिसे जीत के लिए 7 विकेट चाहिए थे. तो दूरसी ऑस्ट्रेलिया जिसे 174 रन की जरूरत थी. मुकाबले में आखिरी दिन पहले सेशन का खेल बारिश के कारण नहीं हो सका. खेल के आखिरी 2 सेशन में ऑस्ट्रेलिया को 67 ओवर में 174 रन बनाने थे, जबकि उनके 7 ही विकेट हाथ में थे. मैच के शुरुआत में इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा. लेकिन अंतिम समय में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी की.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

45 seconds ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

5 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

13 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

44 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

1 hour ago