लाइफस्टाइल

हड्डियों को धीरे-धीरे अंदर से खोखला कर सकती हैं ये चीजें! आज ही बनाएं इनसे दूरी

Weak Bones: आजकल की खराब लाइफस्टाइल और भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास इतना वक्त नहीं है कि वह भरपूर नींद ले सकें या  सही डाइट ले सकें. शरीर हेल्दी तभी होगा जब आप अंदर से मजबूत होंगे. शरीर को मजबूती देने में हड्डियां भी अहम भूमिका निभाती हैं. बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों का कमजोर होने लगती हैं. इसलिए हड्डियों का मजबूत और स्वस्थ होना बहुत जरूरी होता है. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन और विटामिन डी जैसे पोषक तत्वों की डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है.

वहीं, कुछ ऐसे फूड्स भी हैं, जो हड्डियों के लिए बेहद नुकसानदायक साबित होते हैं. इनके सेवन से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, जिससे हड्डियों से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनके सेवन से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं.

नमक

ज्यादा नमक (सोडियम) वाली चीजें हड्डियों के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं. बहुत अधिक नमक का सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है और हड्डियां अंदर से खोखली होने लगती हैं. दिनभर में 2300mg से अधिक सोडियम का सेवन नहीं करना चाहिए.

मीठी चीजें

मिठाई, चॉकलेट, केक और अन्य शुगर वाले फूड्स के ज्यादा सेवन से हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है. इससे न सिर्फ हड्डियां कमजोरी होती हैं, बल्कि मोटापा और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है.  जिन लोगों को पहले से ही हड्डियों से जुड़ी बीमारी है, उन्हें चीनी का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए.

आयरन

जी हां वैसे तो आयरन हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. लेकिन शरीर में आयरन की मात्रा जरूरत से ज्यादा होने पर कैल्शियम के अब्सॉर्प्शन में रुकावट आती है, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं.

सोडा और सॉफ्ट ड्रिंक

लोग सोडा पीना बहुत पसंद करते हैं. लेकिन इसमें एस्पार्टेम और फॉस्फोरिक एसिड पाया जाता है, जो शरीर के कैल्शियम को अब्सॉर्ब करने की क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है और इस तरह ये हड्डियों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

गौतम गंभीर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- भारत के लिए आपका इरादा और समर्पण प्रेरणा देने वाला

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को…

17 minutes ago

मेरठ के नीले ड्रम के बाद उन्नाव का बक्सा कांड! सिलबट्टे से कुचला सिर, हाईवे पर फेंकी पति की लाश

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 28 वर्षीय सोनू सविता की हत्या कर शव को बक्से…

32 minutes ago

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री…

38 minutes ago

‘मोहम्मद पागल रेहान’ से लेकर ‘मूर्ख काली देवी’ तक…इलाहाबाद-झांसी MLC चुनाव की वोटर लिस्ट देखकर चकरा जाएगा सिर

इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित तौर पर अजीबोगरीब नाम, कम उम्र…

1 hour ago