क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
थायराइड और डायबिटीज
क्या आपने कभी सोचा है शरीर में ब्लड शुगर लेवल का स्तर अचानक से क्यों बढ़ जाता है? डायबिटीज को पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है. लेकिन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करके, डायबिटीज को बढ़ने से रोका जा सकता है. डायबिटीज बढ़ने से हार्ट की बीमारी, त्वचा संबंधी रोग और अन्य समस्याएं बढ़ जाती हैं. थायराइड और डायबिटीज दोनो ही खराब जीवनशैली और खराब खानपान के कारण होने वाली बीमारियां है. सेहत को बेहतर बनाने के लिए ब्लड शुगर लेवल का सही संतुलन बनाए रखना जरूरी है. आजकल की भागती-दौड़ती जिंदगी में, लोगों के पास सेहत पर ध्यान देने का समय नहीं है खराब लाइफस्टाइल के चलते थायराइड और डायबिटीज दोनों ही प्रभावित होता है. जीवनशैली से जुड़ी गलतियों के कारण डायबिटीज में शुगर लेवल असंतुलित हो सकता है. तो चलिए जानते है थायराइड और डायबिटीज होने पर लाइफस्टाइल को कैसे मैनेज कर सकते है.
थायराइड ग्लैंड, गर्दन में एक तितली के आकार का अंग होता है. यह मेटाबॉलिज्म के अलावा शरीर के कई फंक्शन को सही तरीके से चलाने में मदद करता है. वहीं, अगर किसी को थायराइड हो जाए, तो मेटाबॉलिज्म भी प्रभावित होने लगता है. नतीजतन, ब्लड शुगर, जो कि शरीर में ऊर्जा का काम करता है, वह शरीर में जमने लगता है. इसी वजह से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है. अगर पहले से ही किसी को डायबिटीज है और बाद में थयराइड भी हो जाए, तो उसके लिए अपने ब्लड शुगर को संतुलित करना काफी मुश्किल हो सकता है.
हर व्यक्ति के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना आवश्यक होता है. रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई तरह की बीमारियों का रिस्क भी कम हो जाता है. वहीं, अगर किसी व्यक्ति को थायराइड और डायबिटीज दोंनो है तो उन्हें नियमित रुप से एक्सरसाइज करना चाहिए. इससे न सिर्फ थायराइड संतुलित रहता है बल्कि डायबिटीज को नियंत्रण में रखने में मदद मिलती है.
थायराइड और डायबिटीज के मरीजों को चाहिए कि वे अपनी नींद के साथ किसी तरह का समझौता न करें. एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए जरूरी है कि वह रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर ले. इसी तरह, थायराइड और डायबिटीज को भी पर्याप्त नींद लेना चाहिए. इसके अलावा, इन्हें अपने सोने के समय का ध्यान जरूर रखना चाहिए. लेट नाइट जगना और देर तक सोना, इन लोगों के स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होता है. कोशिश करें कि रोजाना एक ही समय पर सोने जाएं. अगर नींद न आए, तो भी बिस्तर पर लेट जाएं और कमरे की बत्ती बुझा दें. इसके अलावा, मोबाइल को खुद से दूर रखें.
ये भी पढ़ें:Don 3 Teaser: रणबीर सिंह ने शाहरुख खान को किया रिप्लेस! लोग बोले- डॉन तो एक ही है- छोरा गंगा किनारे वाला…
तनाव लेने से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बदल सकता है. अगर बार-बार ब्लड शुगर के स्तर में बदलाव हुआ, तो इसका थायराइड ग्लैंड पर पड़ता है, जिससे थायराइड हार्मोन सही तरह से काम नहीं कर पाता. नतीजतन, व्यक्ति के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ सकता है. इस तरह की स्थिति से बचने के लिए बहुत जरूरी है कि आप तनाव कम से कम लें. अगर कोई बात परेशान कर रही है, तो उसका समाधान खोजने की कोशिश करें. संभव हो, तो किसी करीबी की मदद ले लें.
डाइट का सही होना बहुत जरूरी है. थायराइड और डायबिटीज के मरीजों को विशेषकर, क्या खा रहे हैं और क्या नहीं, इस पर पैनी नजर रखनी चाहिए. विशेषज्ञों के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति को थायराइड और डायबिटीज दोनों है, तो उन्हें अपने डॉक्टर से ही डाइट चार्ट बनवा ले और उसी को फॉलो करें. अपने मन से चीजें डाइट में शामिल करना या कम करना, उनके हेल्थ के साथ खिलवाड़ करने जैसा है. इसके अलावा, फलों और सब्जियों से संबंधित पूरी जानकारी के लिए भी बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से ही संपर्क करें.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…