लाइफस्टाइल

आखिर क्या है ‘Green या White Noise’, जिससे आपको मिल सकती है अच्छी नींद, एक्सपर्ट से जानें कौन सी है बेहतर?

Green Noise or White Noise Sleep: सुबह ऑफिस पर जाने की जल्दी और शाम को घर जाने की जल्दबाजी में अक्सर हमारी रातों की नींद प्रभावित हो जाती है. क्योंकि, काम का दबाव ही कुछ ऐसा होता है कि हम ठीक से नींद नहीं ले पाते हैं. काम के बोझ की वजह से मानसिक तनाव इतना होता है कि नींद अगर आती भी है तो कुछ देर में आंख खुल जाती है. फिर रात भर नींद के इंतजार में सुबह हो जाती है.

इस तरह की समस्या से आप भी शायद जूझ रहे होंगे. हालांकि, लोग आरामदायक नींद पाने के लिए न जाने कितनी ही नई तरकीब अपनाते हैं. लेकिन, क्या आपको ग्रीन नॉइज़ या व्हाइट नॉइज़ (Green Noise and White Noise) के बीच का अंतर मालूम है. इन दोनों में बेहतर कौन सा है. चलिए इसे विस्तार से समझते हैं.

क्या है Green Noise

ग्रीन नॉइज़ की बात करें तो इसका अर्थ है प्रकृति की वह ध्वनियां जो आपको मानसिक शांति प्रदान करती हैं. जैसे जंगल में बहती नदियों का पानी, पक्षियों का मधुर संगीत, या हवा की हल्की आवाज. ये ध्वनियां आपके मन-मस्तिष्क को शांत कर देती हैं और आपको एक गहरी, सुकून भरी नींद में ले जाती हैं. ग्रीन नॉइज़ का उपयोग उन लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है, जिन्हें तनाव और बेचैनी के कारण नींद में परेशानी होती है.

क्या है White Noise

व्हाइट नॉइज़ के बारे में आप जानते हीं होंगे. क्योंकि यह ऐसा शोर है जो अक्सर आप अपने घरों में महसूस करते हैं. जैसे पंखे का शोर, कूलर का शोर, फ्रिज का शोर, बालकनी में तेज हवाओं के बीच दरवाजे का शोर. इस तरह की ध्वनि का उपयोग अक्सर तब किया जाता है जब लोग बैकग्राउंड में किसी एकसमान ध्वनि के साथ सोना पसंद करते हैं.

नॉइज और व्हाइट नॉइज में बेहतर क्या?

अब सवाल यह है कि ग्रीन नॉइज़ और व्हाइट नॉइज़ में से नींद के लिए बेहतर विकल्प कौन सा है. एक्सपर्ट मानते हैं कि ग्रीन नॉइज़ नींद के लिए काफी बेहतर है. इसका उपयोग आप अपनी फोकस क्षमता को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं. वहीं व्हाइट नॉइज़ में सभी फ्रीक्वेंसी में बराबर ऊर्जा होती है.

ये भी पढ़ें: आपको भी डायबिटीज है? तो हो जाइए सावधान, क्योंकि इससे आपको हो सकती है डिमेंशिया जैसी खतरनाक बीमारी

हालांकि, यह आप पर है कि आपको कौन सी नींद अच्छी लगती है कि किसी को शांत वातावरण जैसे ग्रीन नॉइज़ वाली नींद अच्छी लग सकती है और किसी को कठोर ध्वनि वाली व्हाइट नॉइज़ पसंद आ सकती है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago