लाइफस्टाइल

क्या होता है ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर? आज जान लीजिए कितनी खतरनाक होती है ये बीमारी

Obsessive Compulsive Disorder: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपनी ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) के बारे में बात की. यह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जो व्यक्ति को बार-बार किसी कार्य को करने के लिए मजबूर करती है. दीपिका ने बताया कि वह न सिर्फ अपने घर, बल्कि अपने दोस्तों के घरों में भी चीजों को व्यवस्थित करती हैं. उन्हें यह आदत अपनी सुरक्षा की भावना से जुड़ी हुई लगती है और हालांकि यह दूसरों के लिए चिंता का कारण बन सकती है वह खुद को इससे परेशान नहीं मानतीं.

क्या है ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर? (Obsessive Compulsive Disorder)

OCD का मतलब है किसी काम को बार-बार चेक करना या फिर किसी कार्य को कई बार दोहराना भले ही वह कार्य सही तरीके से किया गया हो. इस बीमारी से ग्रस्त लोग कभी-कभी बिना किसी कारण के भी अपने आसपास की चीजों को बार-बार सजा या साफ करते हैं. उदाहरण के लिए, दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में दिखाया कि उनके कपड़े हैंगर पर सही तरीके से टंगे थे. यह आदत OCD से जुड़ी होती है, जिसमें व्यक्ति को चीजें सही ढंग से व्यवस्थित करने की तीव्र इच्छा होती है.

​ये हैं ओसीडी के लक्षण (Obsessive Compulsive Disorder)

OCD एक मानसिक स्वास्थ्य डिसऑर्डर्स है जो व्यक्ति के व्यवहार को प्रभावित करता है और उसकी दिनचर्या को कठिन बना सकता है. इस बीमारी में व्यक्ति को बार-बार कुछ कार्य करने की आदत हो जाती है, जैसे बार-बार हाथ धोना, किसी चीज को बार-बार गिनना या किसी स्थान को बार-बार चेक करना. इससे उनका जीवन काफी जटिल हो सकता है, क्योंकि वे लगातार अपने कार्यों को दोहराते रहते हैं, जिससे उनकी समय-प्रबंधन क्षमता में बाधा आती है. अगर यह आदतें अत्यधिक बढ़ जाएं, तो व्यक्ति का जीवन सामान्य रूप से चलाना मुश्किल हो सकता है और कभी-कभी यह मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है.

यह भी पढ़ें : अगर सर्दियों में शरीर को अंदर से रखना चाहते हैं गर्म तो घर पर अपनाएं ये देसी तरीके, बने रहेंगे स्वस्थ

ओसीडी के उपचार के लिए मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से सहायता ली जा सकती है. इसके इलाज में काउंसलिंग, व्यवहार चिकित्सा और कभी-कभी दवाओं का उपयोग किया जाता है. अगर सही समय पर इसका इलाज किया जाए तो व्यक्ति को इससे बाहर निकलने में मदद मिल सकती है.

Uma Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

60 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago