लाइफस्टाइल

टैल्कम पाउडर को लेकर WHO की इस एजेंसी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, सच्चाई जानकर उड़ जाएगी नींद

टैल्कम पाउडर के बारे में चल रही बहस के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन की कैंसर एजेंसी ‘इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर’ (आईएआरसी) ने इसे कैंसरकारी के रूप में वर्गीकृत किया है.

फोर्टिस हीरानंदानी अस्पताल वाशी में कंसल्टेंट-मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. सलिल पाटकर ने रविवार को कहा, ”टैल्कम पाउडर का उपयोग व्यापक स्तर पर किया जाता है और बहुत से लोग इससे जुड़े संभावित खतरों से अनजान हैं.” हालांकि, सबूत अभी तक निर्णायक नहीं हैं, लेकिन, सार्वजनिक स्वास्थ्य की बात करें तो सावधानी बरतना जरूरी है.”

उन्होंने कहा, ”टैल्कम पाउडर से ओवेरियन कैंसर का खतरा हो सकता है. इसमें टैल्क के कण प्रजनन प्रणाली से होकर अंडाशय में सूजन और क्षति का कारण बन सकते हैं. यह सूजन कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकती है.”

ओवेरियन कैंसर के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई

कैंसर एजेंसी ने टैल्कम पाउडर से होने वाले कैंसर (ओवेरियन कैंसर) के बारे में पता लगाने का प्रयास किया. एजेंसी ने इसे मनुष्‍यों के लिए कैंसरकारी बताया है. कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि पेरिनेल क्षेत्र में बॉडी पाउडर के उपयोग से मनुष्यों में ओवेरियन कैंसर के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है.

महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत

इसमें कहा गया है कि पल्प और पेपर उद्योग में टैल्क के संपर्क में आने वाली महिलाओं के व्यावसायिक जोखिम को देखते हुए किए गए शोध में ओवेरियन कैंसर की दर में वृद्धि देखने को मिली. पाटकर ने साफ तौर पर कहा कि व्यक्तियों, विशेष रूप से महिलाओं को टैल्कम पाउडर के उपयोग से जुड़े संभावित जोखिमों के बारे में जागरूक होने की जरुरत है.

यह भी पढ़ें- जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी हैं पीएम मोदी की पुरानी यादें, सोशल माीडिया पर वायरल हुईं 39 साल पहले की तस्वीरें

उन्होंने कहा, ”लोगों को टैल्कम पाउडर की बजाय कॉर्नस्टार्च-आधारित पाउडर जैसे वैकल्पिक उत्पादों को इस्‍तेमाल करना चहिए. इसके साथ ही इन उत्‍पादों को बनाने वालों को उपभोक्ताओं को इसके बारे में जानकारी देने के साथ इसके सुरक्षित विकल्प देने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए.”उन्होंने लोगों को सुझाव देते हुए कहा कि इस शोध के आधार पर टैल्कम पाउडर के उपयोग से जुड़े संभावित जोखिमों पर विचार करना आवश्यक है.

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago