खेल

IND vs ZIM 2nd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 235 रनों का बड़ा टारगेट, अभिषेक शर्मा ने लगाया शतक

India vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में मिली अप्रत्याशित हार के एक दिन बाद ही उसी मैदान पर युवा टीम इंडिया की प्रचंड बल्लेबाजी देखने को मिली. भारत ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अभिषेक शर्मा के शानदार शतक और ऋतुराज गायकवाड़ के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 234 रनों का बड़ा स्कोर बना दिया.

भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम इंडिया की शुरुआत एक बार फिर से खराब रही. कप्तान शुभमन गिल ब्लेसिंग मुजारबानी की गेंद पर महज 2 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद बाएं हाथ के तूफानी ओपनर अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने तेज बल्लेबाजी करके खूब रन बटोरे और मेजबान टीम के गेंदबाजों को असहाय कर दिया.

इस दौरान अभिषेक शर्मा ने अपना पहला अन्तर्राष्ट्रीय शतक पूरा किया. उन्होंने 47 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली और वेलिंग्टन मसाकाद्जा की गेंद पर आउट हुए. अभिषेक शर्मा ने अपनी विध्वंसक पारी में 7 चौके और 8 छक्के लगाए. ऋतुराज गायकवाड़ ने अंत तक नाबाद रहते हुए 47 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली. भारतीय उपकप्तान ने 11 चौके और 1 छक्का लगाया. इसके अलावा रिंकू सिंह ने एक बार फिर जबरदस्त फिनिशिंग करते हुए महज 22 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर नाबाद 48 रन बनाए.

भारत ने इस मैच में एक बदलाव करते हुए खलील अहमद की जगह पर साई सुदर्शन को जगह दी है. बाएं हाथ के बल्लेबाज सुदर्शन को अपने डेब्यू टी20 अन्तर्राष्ट्रीय मैच में बैटिंग करने का मौका नहीं मिला है. जिम्बाब्वे की गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने 4 ओवर में 1 मेडन ओवर फेंककर 30 रन दिए और एक विकेट लिया. उनके अलावा बाकी सभी गेंदबाजों की भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर धुनाई की.

ये भी पढ़ें- Happy Birthday Mahi: बीसीसीआई और जय शाह ने MS धोनी को उनके 43वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

7 minutes ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

19 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

33 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

45 minutes ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

52 minutes ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

1 hour ago