लाइफस्टाइल

Bird Flu से किसी इंसान की मौत का पहला मामला सामने आया, WHO ने दी जानकारी, जानें मृतक में क्या थे लक्षण

Bird Flu Virus: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बुधवार को कहा कि अप्रैल में बर्ड फ्लू (Bird Flu) से संक्रमित एक व्यक्ति की मेक्सिको में मौत हो गई थी, जो कि वायरस से किसी इंसान की मौत का पहला मामला है. उसके वायरस के संपर्क में आने का स्रोत अज्ञात है. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि आम आबादी के लिए बर्ड फ्लू वायरस का मौजूदा जोखिम कम है.

WHO ने कहा कि मेक्सिको के 59 वर्षीय निवासी को मेक्सिको सिटी में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 24 अप्रैल को बुखार, सांस लेने में तकलीफ, दस्त, मतली और सामान्य बेचैनी के बाद उनकी मौत हो गई.

WHO ने एक बयान में कहा, ‘हालांकि इस मामले में वायरस के संपर्क का स्रोत फिलहाल अज्ञात है, लेकिन मेक्सिको में पोल्ट्री में ए(एच5एन2) वायरस की रिपोर्ट की गई है.’ डब्ल्यूएचओ के अनुसार, प्रयोगशाला में पुष्ट यह विश्व स्तर पर इन्फ्लूएंजा ए(एच5एन2) वायरस से संक्रमित पहला है, जिसमें किसी इंसान की जान गई है.

कई हफ्तों से बीमार था शख्स

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि पीड़ित का पोल्ट्री या अन्य जानवरों के संपर्क में आने का कोई इतिहास नहीं था, लेकिन उसे कई सेहत से जुड़ी दिक्कतें थीं और लक्षण शुरू होने से पहले कई हफ्तों से वह बेड पर था. मेक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इस शख्स को टाइप-2 डाइबिटीज थी और किडनी की समस्या थी.

बीते मार्च महीने में मेक्सिको की सरकार ने देश के पश्चिमी मिचोआकेन राज्य में एक अलग-थलग परिवार में ए (एच5एन2) के प्रकोप की सूचना दी. सरकार ने कहा कि ये मामले दूर के खेतों या मानव स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरे नहीं हैं.

एजेंसी ने कहा कि अप्रैल में हुई मौत के बाद मैक्सिकन अधिकारियों ने वायरस की मौजूदगी की पुष्टि की और मामले की सूचना डब्ल्यूएचओ को दी. मेक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मामले में व्यक्ति-से-व्यक्ति संक्रमण का कोई सबूत नहीं था और पीड़ित के घर के पास के खेतों की निगरानी की जा रही है. मंत्रालय और डब्ल्यूएचओ ने कहा कि व्यक्ति के संपर्क में आए अन्य लोगों का बर्ड फ्लू के लिए किया गया टेस्ट निगेटिव निकला.

मवेशियों को संक्रमित किया

बर्ड फ्लू ने सील, रैकून, भालू और मवेशियों जैसे स्तनधारियों को संक्रमित किया है, मुख्य रूप से संक्रमित पक्षियों के संपर्क के कारण ऐसा हुआ है. वैज्ञानिक वायरस में होने वाले बदलावों को लेकर सतर्क हैं, ताकि ये पता लगाया जा सके कि क्या यह इंसानों में अधिक आसानी से फैलने के लिए अनुकूल हो रहा है.

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के इन्फ्लूएंजा विशेषज्ञ एंड्रयू पेकोज ने कहा कि 1997 से ही H5 वायरस ने किसी भी अन्य एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस की तुलना में स्तनधारियों को संक्रमित करने की अधिक प्रवृत्ति दिखाई है.

अन्य देशों में क्या है स्थिति

मार्च में डेयरी मवेशियों में प्रकोप का पता चलने के बाद से अमेरिका ने गायों के संपर्क में आने के बाद H5N1 मानव संक्रमण के तीन मामलों की सूचना दी है. दो में कंजेक्टिवाइटिस के लक्षण थे, जबकि तीसरे में सांस संबंधी दिक्कतों के भी लक्षण थे.

ऑस्ट्रेलिया ने मई में A(H5N1) संक्रमण का पहला मानव मामला दर्ज किया था, जिसमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं पाए गए. हालांकि, विक्टोरिया राज्य के खेतों में H7 बर्ड फ्लू के और भी मामले पाए गए हैं.


ये भी पढ़ें: अगर आप भी कर रहे हैं अल्कोहल-बेस्ड माउथवॉश का इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान! हो सकता है कैंसर, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा


बर्ड फ्लू के लक्षण (Symptoms Of Bird Flu)

  • बहुत ज्यादा खांसी
  • खांसी
  • गले में सूजन
  • तेज बुखार
  • डायरिया
  • सांस लेने में परेशानी
  • सिरदर्द
  • मांसपेशियों में दर्द
  • नाक बहना

बर्ड फ्लू से बचाव कैसे करें? (How To Prevent Bird Flu)

  • जंगली पक्षियों के संपर्क में आने से बचें.
  • अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें.
  • अपने हाथों को पानी और साबुन से हाथ धोते रहना जरूरी है.
  • भोजन बनाने से पहले इस्तेमाल की जाने वाली चीजों को अच्छी तरह धोएं.
  • भोजन को सही तरह से पकाएं.
  • बाहर निकलते वक्त मास्क जरूर पहनें.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

2 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

17 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

27 minutes ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

56 minutes ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

1 hour ago

‘अखिलेश यादव PDA के दुश्मन’ स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा हमला, कहा- न ये पिद्दी हैं, न पिद्दी का शोरबा

Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…

1 hour ago