खेल

T20 World Cup 2024, AUS vs OMAN: ऑस्ट्रेलिया का धमाकेदार आगाज, मार्कस स्टोइनिस के दम पर ओमान को हराया

T20 World Cup 2024, AUS vs OMAN: मार्कस स्टोइनिस के अर्धशतक और तीन विकेट के आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार (6 जून) को केंसिंग्टन ओवल में टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में ओमान को 39 रनों से हराया. बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में टॉस जीतकर ओमान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था.

ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए, इसके जवाब में ओमान 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी. पहले बल्लेबाजी करते उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत धीमी रही। पावरप्ले के तीसरे ओवर में ट्रेविस हेड (12) अपना विकेट गंवा बैठे. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर ने दूसरे विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी की.

मेहरान खान ने मिचेल मार्श को पवेलियन का रास्ता दिखाकर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया. अगली ही गेंद पर मेहरान ने ग्लेन मैक्सवेल को भी गोल्डन डक पर आउट कर दिया. ओमान के कप्तान आकिब इलियास ने कवर पर मैक्सवेल का शानदार कैच लपका. ऑस्ट्रेलिया 8.3 ओवर में 50/3 पर लड़खड़ा रहा था. हालांकि, वॉर्नर दूसरे छोर पर डटे रहे और स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाते रहे.

वॉर्नर-स्टोइनिस की शानदार साझेदारी

5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए स्टोइनिस ने वॉर्नर का साथ दिया और दोनों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने ओमान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं, जबकि वॉर्नर ने दूसरा छोर मजबूती से थामे रखा. 13वें ओवर में वार्नर ने लगातार दो चौके जड़कर अपनी लय बढ़ाई. फिर, स्टोइनिस ने 15वें ओवर में मेहरान की गेंद पर चार छक्के जड़कर पारी का रुख बदल दिया. उन्होंने महज 27 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिसके बाद वॉर्नर ने अर्धशतक जड़ा.

19वें ओवर में वॉर्नर अर्धशतक जड़ने के तुरंत बाद 51 गेंदों पर 56 रन बनाकर आउट हो गए. स्टोइनिस 36 गेंदों पर 67 रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 164/5 का स्कोर बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान 20 ओवर में 9 विकेट पर 125 रन ही बना सकी. ओमान के लिए अयान खान ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 30 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 36 रन बनाए.

बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल

ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टोइनिस ने दोहरा प्रदर्शन किया. बल्ले से धूम मचाने के बाद उन्होंने गेंद से सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस और एडम जम्पा ने भी 2-2 विकेट लिए.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया- डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कश स्टोइनिस, टीम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, एमड जम्पा, जोश हेजलवुड.

ओमान- कश्यप प्रजापति, प्रतीक आठवले (विकेट कीपर), आकिब इलियास (कप्तान), जीशान मकसूद, खालिद कैल, अयान खान, शोएब खान, मेहरान खान, शकील अहमद, कलीमुल्लाह, बिलाल खान.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024, PNG vs UGA Match: पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही युगांडा टीम का शानदार प्रदर्शन, पापुआ न्यू गिनी को 3 विकेट से हराया

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

12 minutes ago

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

37 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

52 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

1 hour ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

2 hours ago