ओ नौजवान नस्ल एहतिजाज़ कीजिए…

समय की बात


ओ नौजवान नस्ल एहतिजाज़ कीजिए…

बीमार व्यवस्था का अब इलाज कीजिए
ओ नौजवान नस्ल एहतिजाज़ कीजिए…

§§§

मिमिया रहे हैं शेर, बिके चांद सितारे
धन के ग़ुलाम हो गए है आईने सारे…

§§§

कल पे ना टालिएगा, जंग आज कीजिए
ओ नौजवान नस्ल एहतिजाज़ कीजिए…

§§§

दीमक लगी हुई हैं यहां काठ काठ पे
शक पुख़्ता होता जा रहा है सांठ गांठ पे…

§§§

है अर्ज़ सब बुतों से कि आवाज़ कीजिए
ओ नौजवान नस्ल एहतिजाज़ कीजिए…

(एहतिजाज़ : विरोध)


Bharat Express Desk

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

4 hours ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

5 hours ago