कला-साहित्य

Bharat Literature Festival में महिला सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त करेंगे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय, ये हस्तियां भी करेंगी शिरकत

Bharat Literature Festival 2025 Season 4: भारत लिटरेचर फेस्टिवल (BLF) का चौथा सीजन बुधवार, 26 मार्च को दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस में आयोजित होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में देश की प्रसिद्ध गायिका मालिनी अवस्थी, लेखक और मोटिवेशनल स्पीकर शिव खेड़ा, कवि और यूट्यूबर नायाब मिधा एवं सुप्रीम कोर्ट की सीनियर एडवोकेट सोनिया माथुर समेत कई प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी.

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्‍द्र राय का सेशन

यहां भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ‘Women of the New Era’ (नए दौर की महिलाएं) टॉपिक पर संबोधन देंगे. उनकी स्‍पीच महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के संघर्षों पर आधारित होगी. उनके सेशन का शीर्षक ‘Her Story, Her Strength’ रखा गया है, और यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा.

‘Her Story, Her Strength’ सेशन के दौरान CMD उपेन्द्र राय उन महिलाओं के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए विभिन्न बाधाओं को पार किया है. इस कार्यक्रम का आयोजन भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क और भारत लिटरेचर फेस्टिवल द्वारा किया जाएगा.

यह भी पढ़िए: भारत लिटरेचर फेस्टिवल में पहुंचे बॉलीवुड स्टार पंकज त्रिपाठी, CMD उपेन्द्र राय संग दिया व्याख्यान

मालिनी अवस्थी का गायन और संस्कृति का संगम

भारत लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान संगीत के सुर-ताल भी लोगों का मन मोहेंगे. प्रख्यात लेखिका और गायिका मालिनी अवस्थी, जिन्हें ‘The Queen of Folk’ पुकारा जाता है, इस कार्यक्रम में अपनी गायकी से भारतीय लोक संगीत की सुंदरता को जीवंत करेंगी. उनके गीतों में भारतीय संस्कृति की गहरी जड़ें निहित हैं, और वे श्रोताओं को अपनी आवाज़ के जादू से मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं.

अमी गणात्रा करेंगी महाभारत-रामायण पर चर्चा

गुजरात की युवा लेखिका अमी गणात्रा, जो महाभारत और रामायण महाकाव्‍य की गहरी नॉलेज रखती हैं, भी भारत लिटरेचर फेस्टिवल में हिस्‍सा लेंगी. उनके अलावा इस लिटरेचर फेस्टिवल में वरिष्‍ठ लेखक और मोटिवेशनल स्पीकर शिव खेड़ा, कवि और यूट्यूबर नायाब मिधा(Muskaro), और सुप्रीम कोर्ट की सीनियर एडवोकेट सोनिया माथुर भी शिरकत करेंगे.

इस वर्ष भारत लिटरेचर फेस्टिवल का चौथा सीजन दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रमुख गर्ल्स कॉलेज मिरांडा हाउस में आयोजित होने जा रहा है, जिसकी स्थापना 1948 में हुई थी. यह गर्ल्स कॉलेज अपनी उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है. यहां कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अब भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.

यह भी पढ़िए: BLF 2025 — CMD उपेन्द्र राय ने लिया पर्यटन-संस्कृति मंत्री गजेंद्र शेखावत का इंटरव्यू, जानें क्या बातें हुईं

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

51 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

60 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago