खेल

‘उनके पास अनुभव का खजाना…’, संजू का सपना हुआ पूरा! ‘थाला’ के साथ IPL में पहली बार साझा करेंगे ड्रेसिंग रूम

IPL 2026: वर्ल्ड चैंपियन संजू सैमसन (Sanju Samson) ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) सीजन को लेकर काफी उत्साह जताया है. विकेटकीपर-बल्लेबाज सैमसन ने कहा कि इस बार उन्हें पहली बार दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी (MS Dhoni) के साथ एक ही टीम के ड्रेसिंग रूम में समय बिताने और मैदान पर साथ खेलने का मौका मिलेगा. उनके मुताबिक यह अनुभव उनके करियर के लिए बेहद खास और सीख से भरा पल होगा.

माही भाई के साथ खलेंगे- सैमसन

सैमसन ने बताया कि वह पहले भी कई बार धोनी से फोन पर बात कर चुके हैं और भारतीय टीम के कैंप में उनसे मुलाकात भी हुई है, लेकिन किसी टीम में उनके साथ खेलना पहली बार होगा. उन्होंने कहा, “मैंने माही भाई से कई बार फोन पर बात की है और टीम कैंप में उन्हें देखा भी है, लेकिन अब पहली बार हम एक ही टीम के लिए खेलेंगे, इसलिए उत्साह बहुत ज्यादा है.”

सैमसन का मानना है कि दो महीने तक धोनी के साथ रहकर उनके खेल के प्रति नजरिए और मैच की तैयारी को करीब से देखना उनके लिए बड़ा सीखने का मौका होगा. उन्होंने कहा, “जब भी उनसे बात होती है या मुलाकात होती है, कुछ न कुछ सकारात्मक सीखने को जरूर मिलता है. लेकिन पूरे सीजन उनके साथ रहना मेरे लिए बड़ी सीख साबित होगा.”

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

इसी दौरान सैमसन ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप (ICC Men’s T20 World Cup 2026) में भारत की ऐतिहासिक जीत को भी याद किया. उन्होंने कहा कि यह पल अब भी उन्हें अविश्वसनीय लगता है. सैमसन इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे. उन्होंने पांच पारियों में लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए.

उनकी पारियों में सुपर-8 में वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ नाबाद 97 रन, सेमीफाइनल में इंगलैंड के खिलाफ 89 रन और फाइनल में न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ 89 रन शामिल थे.


ये भी पढ़ें: ‘इंसान हूं, मुझसे भी गलतियां हुई होंगी…’, कोच गौतम गंभीर ने सरेआम मानी अपनी गलती, रोहित-विराट संग रिश्तों पर दी सफाई


मेरा सफर फिल्म की तरह- सैमसन

सैमसन ने अपने करियर को भावनात्मक और अनिश्चितताओं से भरा सफर बताया. उन्होंने कहा, “आप सिर्फ सपना देख सकते हैं कि कहां पहुंचना है, लेकिन रास्ता हमेशा आपके अनुसार नहीं चलता. मेरा करियर भी कुछ ऐसा ही रहा है, जैसे कोई फिल्म चल रही हो.” उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने व्यक्तिगत लक्ष्यों की बजाय टीम के लिए खेलने पर ध्यान देना शुरू किया, तब उनके प्रदर्शन में बड़ा बदलाव आया.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

3 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

8 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

15 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

45 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

53 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

1 hour ago