कृष्ण कला फाउन्डेशन के कार्यक्रम में भाग लेते कलाकार.
Krishna Kala Foundation: 4 अगस्त 2024 को हरियाली तीज के उपलक्ष्य में जनपथ, दिल्ली स्थित सभागार में शिव पार्वती विवाह नृत्य नाटिका का सुन्दर आयोजन संपन्न हुआ. कृष्ण कला फाउन्डेशन की अध्यक्ष डॉ अनु सिन्हा के मार्गदर्शन में देश के कई चुनिंदा नृत्य एवं थियेटर कलाकार इसमें भाग लिए. डॉ अनु सिन्हा एवं सुमन के निर्देशन में जिन मुख्य कलाकारों ने भाग लिया उनमें अमन पांडेय,बृजेश कुमारी, डॉ पूजा त्रिपाठी, मोनिका ,नेहा, आन्या, प्रियांशी ,स्नेहा बिष्ट संतुष्टि, कोमल, मुकेश, मुदित, अमन, संदीप, हिम्पी,अभिषेक यादव राखी शर्मा आध्या पांडेय, सुनील वधानीं,समीर, प्रवीण विजय सिन्हा जैसे कई उल्लेखनीय नाम शामिल हैं.
कार्यक्रम के शुरुआत गणेश वंदना से हुई. उसके बाद कर्पूर गौरम संगीत के बाद दक्ष और शिव सती का दृश्य सुन्दर दृश्य संपन्न हुआ. अगले भाग में क्रमशः शिव तांडव, पार्वती जन्म, नारद-हिमालय, मैनावती का संवाद का मंचन किया गया. इसके बाद पार्वती तपस्या और फिर सूत्रधार का संवाद रहा. पार्वती और सखियों के नृत्य के बाद राम और शिव का संवाद की प्रस्तुति की गई. इसके बाद शिव पार्वती विवाह की तैयारियों का क्रम से वर्णन किय गया. इस दौरान कई मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए. जयमाल के बाद पार्वती विदाई की प्रस्तुति, भजन, आरती और फिर एक सुन्दर स्तुति वंदना से साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.
नृत्य पर आधारित इस शिव पार्वती विवाह नाटिका कार्यक्रम मे दर्शक के रूप में दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. डॉ अनु सिन्हा एवं सुमन के निर्देशन में इस कार्यक्रम माध्यम से कला, संस्कृति, धर्म, आस्था इत्यादि कई विधाओं को पिरोने का प्रयास किया गया.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…
Agniveer Agnipath Scheme Clarification: रक्षा अधिकारियों ने अग्निपथ योजना के नए नियमों को लेकर संशय…
Donald Trump Diwali: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में भारतीय…
Arunachal Pradesh Cannabis Crackdown: अरुणाचल के वेस्ट कामेंग में NCB, SSB और पुलिस ने 458…
Train Kissing Video: चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर के बीच लिपलॉक का वीडियो सोशल…
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…