जकार्ता में भगवान मुरुगन मंदिर के महाकुंभाभिषेकम के मौके पर पीएम मोदी ने खुशी जताई.
Murugan Temple In Indonesia: दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया में हिंदू अनुयायियों के लिए भगवान मुरुगन का मंदिर बन रहा है. जकार्ता में हो रहे इस के मंदिर निर्माण पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई है. पीएम मोदी ने इसे भारत-इंडोनेशिया के रिश्तों का एक नया स्वर्णिम अध्याय करार दिया.
जकार्ता में भगवान मुरुगन मंदिर के महा कुंभाभिषेकम के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश के जरिए इंडिया-इंडोनेशिया इन दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने का आह्वान किया.
पीएम मोदी ने कहा कि इंडिया और इंडोनेशिया के रिश्ते केवल जियोपॉलिटिकल नहीं, बल्कि ये दोनों देशों की सदियों पुरानी संस्कृति, इतिहास और आस्था से जुड़े हैं. उन्होंने यह भी बताया कि भगवान मुरुगन और भगवान राम के माध्यम से दोनों देशों के बीच एक साझी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत है.
पीएम मोदी ने कहा, “भारत से इंडोनेशिया जाने वाला व्यक्ति जब प्रम्बानन मंदिर में हाथ जोड़ता है, तो उसे काशी और केदार जैसी आध्यात्मिक अनुभूति होती है. यही हमारी साझी आस्था और संस्कृति का परिचायक है.” उन्होंने आगे कहा कि जब भारतीय नागरिक गरुड़ एयरलाइंस से हवाई यात्रा करते हैं, तो यह भी हमारी साझी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है.
पीएम मोदी ने बताया कि जब इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत आए थे, तब उन्होंने दोनों देशों के साझे इतिहास और संस्कृति पर गहरी चर्चा की थी. उन्होंने कहा कि जकार्ता में भगवान मुरुगन का यह मंदिर न केवल आस्था का बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों का भी केंद्र बनेगा, जो दोनों देशों के बीच रिश्तों को और प्रगाढ़ करेगा.
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भगवान मुरुगन के इस नए मंदिर से भारत और इंडोनेशिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी और यह सदियों पुरानी साझी विरासत का एक और महत्वपूर्ण अध्याय साबित होगा.
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…