महाकुंभ 2025

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए अदाणी समूह को मिला गीता प्रेस का साथ

प्रयागराज, 18 जनवरी 2025: जहां एक ओर महाकुंभ 2025 श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था के मामले में नए रिकॉर्ड बना रहा है, वहीं उद्योगपति भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए हैं. इस बार देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अदाणी ने 101 साल पुरानी धार्मिक संस्‍था गीता प्रेस के साथ मिलकर श्रद्धालुओं की सेवा की दिशा में कदम बढ़ाया है. गीता प्रेस, जो विश्वभर में हिंदू धर्म से संबंधित साहित्य के प्रकाशन और प्रचार-प्रसार वाला अग्रणी समूह है, अब अदाणी समूह के साथ मिलकर श्रद्धालुओं को मुफ्त में आरती संग्रह उपहार स्वरूप वितरित कर रहा है.

गीता प्रेस का इतिहास काफी पुराना और सम्मानजनक है. इसकी शुरुआत 1923 में गोरखपुर के उर्दू बाजार में एक छोटे से कमरे से हुई थी. धीरे-धीरे गीता प्रेस ने हिंदू संस्कृति और साहित्य के प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 29 अप्रैल 1955 को भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने गीता प्रेस भवन और लीला चित्र मंदिर का उद्घाटन किया था. 2022 में इस संगठन ने अपनी शताब्दी वर्ष का उत्सव मनाया.

गीता प्रेस और अदाणी समूह की साझेदारी

अब, गीता प्रेस और गौतम अदाणी के नेतृत्व में अदाणी समूह ने मिलकर महाकुंभ क्षेत्र में आरती संग्रह का वितरण शुरू किया है. इस संग्रह में 102 आरतियां शामिल हैं, जिनमें देवी-देवताओं की विशेष आरतियां जैसे गणेश, श्रीराम, श्रीकृष्ण, लक्ष्मी-नारायण, दुर्गा आदि की आरतियां शामिल हैं. अदाणी समूह का लक्ष्य 1 करोड़ आरती संग्रह की प्रतियां वितरित करना है.

महाकुंभ में की जा रही श्रद्धालुओं की सेवा

महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की सेवा को और बेहतर बनाने के लिए अदाणी समूह ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. सेक्टर-19 में अदाणी समूह ने इस्कॉन के साथ मिलकर महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था की है, जहां हर दिन लगभग 1 लाख श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं. इसके अलावा, असहाय, दिव्यांग, बुजुर्ग और छोटे बच्चों वाली माताओं के लिए मुफ्त गोल्फ कार्ट सेवा भी प्रदान की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को त्रिवेणी स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने में आसानी हो रही है.

सांस्कृतिक और आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा

अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने भारतीय आध्यात्मिकता के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया है. इस संकल्प के तहत गीता प्रेस और अदाणी समूह मिलकर महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सेवा में योगदान दे रहे हैं. यह सांस्कृतिक और धार्मिक यात्रा न केवल भारत के अंदर, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी हिंदू धर्म की प्राचीन परंपराओं और संस्कृति को बढ़ावा देने में मदद करेगी.

Bharat Express Desk

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

6 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

6 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

7 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

7 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

7 hours ago