महाकुम्भनगर: सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन महाकुम्भ अपनी दिव्यता और भव्यता के लिए दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. इसी कड़ी में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के सांस्कृतिक राजदूत और मल्टीकल्चरल प्रोग्राम के हेड डॉ. आशुतोष मिश्रा अपनी पत्नी श्वेता के साथ भारत आए और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद संगम त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई. काशी मूल के दंपति ने इस दौरान कहा कि दुनिया के सबसे बड़े आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं, जो उन्होंने महाकुम्भनगर में दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन किया. ऑस्ट्रेलियाई दंपति अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ मनाने भारत पहुंचे और 144 साल बाद आए महाकुम्भ के गवाह बने. उनका कहना है कि बाबा विश्वनाथ की मंगल आरती और संगम में दिव्य स्नान कर हमारा जीवन सफल हो गया है.
डॉ. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है कि हम इस ऐतिहासिक महाकुम्भ का हिस्सा बने. मानवता के इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन चल रहा है, जो 144 साल बाद आया है. इस भव्य आयोजन के लिए उन्होंने केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को शुभकामनाएं भी दीं. महाकुम्भ में प्रशासन की तैयारियों की सराहना करते हुए डॉ आशुतोष ने कहा कि इतनी भव्य व्यवस्था करना आसान नहीं होता, लेकिन यूपी सरकार ने इसे संभव कर दिखाया.
डॉ. मिश्रा की पत्नी श्वेता ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड में कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि हम दोनों ने अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ भारत में मनाने का निर्णय लिया. कहा, हमने दुनिया के अन्य पर्यटन स्थलों को छोड़कर सबसे पहले बाबा विश्वनाथ की मंगल आरती में शामिल होने और फिर संगम में दिव्य स्नान करने का निश्चय किया. जिसके बाद हमें ऐसा लग रहा है कि जैसे अब हमारा जीवन सफल हो गया है.
यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: श्रद्धालुओं का सैलाब, औसतन 1.44 करोड़ ने रोज लगाई आस्था की डुबकी
श्वेता मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया. कहा कि इस अभूतपूर्व आयोजन और सुव्यवस्थित महाकुम्भ के लिए सरकार बधाई की पात्र है. उन्होंने आम जनता से भी आह्वान किया कि सरकार और प्रशासन की मेहनत को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालु नियमों का पालन करें और सहयोग करें. मिश्रा दंपति ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक शक्ति और सनातन संस्कृति की भव्यता को देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आ रहे हैं. उन्होंने संगम में स्नान के बाद हर हर गंगे, हर हर महादेव के जयघोष के साथ अपनी आस्था प्रकट की। डॉ. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि महाकुम्भ के दिव्य आयोजन से पूरी दुनिया भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता की शक्ति देख रही है. केंद्र और यूपी सरकार ने मिलकर इसे ऐतिहासिक बना दिया है.
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…
Andaman Cellular Jail Freedom Fighters: डॉ. दिनेश शर्मा ने अंडमान और लखनऊ के ऐतिहासिक संबंधों…