महाकुंभ 2025

Mahakumbh 2025: संगम तट पर विदेशी राजनयिकों ने किया स्नान, सनातन संस्कृति को समझने के लिए उत्सुक

महाकुम्भ नगर, 1 फरवरीः महाकुम्भ-2025 में शनिवार को विभिन्न देशों के राजनयिकों व विदेशी अतिथियों का आगमन हुआ. 73 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिव्य-भव्य, नव्य महाकुम्भ को देख अभिभूत हो उठा. इन अतिथियों ने कहा कि महाकुम्भ भारतीय संस्कृति व धरोहर को दर्शाता है. प्रयागराज पहुंचकर इन लोगों ने खुद को सौभाग्यशाली बताया. इन अतिथियों ने योगी सरकार व विदेश मंत्रालय द्वारा राजनयिकों के लिए इस यात्रा की व्यवस्था पर खुशी भी जताई. वहीं, प्रयागराज पहुंचने पर अतिथियों का स्वागत किया गया.

‘बहुत ही खास आयोजन है महाकुम्भ’

भारत में जापान के राजदूत केइची ओनो ने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि राज्य सरकार और विदेश मंत्रालय राजनयिकों के लिए इस यात्रा की व्यवस्था कर रहा है. महाकुंभ मेला बहुत ही खास आयोजन है, खासकर इस साल. इसलिए मैं हिंदू संस्कृति को समझने के लिए वहां जाने को उत्सुक हूं.”

‘मैं यहां की परंपरा का पालन कर खुश हूं’

भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो काउचिनो ने कहा, “मैं इस महत्वपूर्ण समारोह में भाग लेकर प्रसन्न हूं. यहां की परंपराओं का पालन करके बहुत खुशी भी हो रही है.”

‘महाकुम्भ के वातावरण का लूंगी आनंद’

भारत में लिथुआनिया की राजदूत डायना मिकेविकिएने बोलीं, “मैं कई वर्षों से भारत से जुड़ी हुई हूं. मैं हमेशा यहां आना चाहती थी, लेकिन कभी भी किसी कुम्भ में जाने का अवसर नहीं मिला. आज यह खास और शुभ महाकुम्भ का समय है, यह सौभाग्य है कि मैं भारत में हूं. मैं यहां के वातावरण का आनंद लूंगी. यह दृश्य मेरी आँखों और आत्मा के लिए गौरवान्वित करने वाला है. मैं यहां पवित्र स्नान करूंगी. यह निश्चित रूप से भारतीय धरोहर और संस्कृति को दर्शाता है, जिस पर गर्व होना चाहिए.”

यह भी पढ़िए: प्रयागराज महाकुंभ में बढ़ते जा रहे विदेशी तीर्थयात्री, पर्यटन मंत्री बोले- 30 लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा

विशाल तलवार

Recent Posts

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

36 seconds ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

10 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

10 minutes ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

22 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

27 minutes ago