Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Prayagraj Kumbh 2025

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की चिकित्सकीय सुविधा के लिए स्टेशनों पर आब्जर्वेशन रूम और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र बनाये गये थे. जहां रेलवे के विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ ने श्रद्धालुओं को जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई. 

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर डिजिटल तकनीक का उपयोग किया गया है, जिसमें QR कोड के माध्यम से चार प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए सुरक्षा संबंधी अपडेट्स मिलेंगी और श्रद्धालु तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे.

महाकुंभ के दौरान प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एंट्री और एग्जिट के रास्ते अलग किए गए हैं. यात्रियों को गंतव्य स्टेशन के अनुसार कलर कोडेड आश्रय स्थलों पर रोका जाएगा.

महाकुंभ 2019 के दौरान 5500 से अधिक संस्थाओं का डिजिटलाइजेशन किया गया था, और इस बार भी आवेदक अपनी भूमि और सुविधाओं को ऑनलाइन देख सकते हैं.

पहली बार महाकुंभ के दौरान संगम की रेती पर लोगों को सूचना के अधिकार (आरटीआई) के प्रति जागरूक किया जाएगा. जनता को सूचना के अधिकार से जुड़े हर पहलू की जानकारी देने के लिए सभी सूचना आयुक्त महाकुंभ के दौरान उपस्थित रहेंगे.