Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

महाकुंभ में खुफिया अलर्ट! पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता, 4 विदेशी नागरिकों से पूछताछ…

महाकुंभ में सुरक्षा कड़ी की गई है, जहां पुलिस ने एक रूसी, एक जर्मन और दो बेलारूस नागरिकों से दस्तावेजों की जांच की. एक रूसी नागरिक को वीजा खत्म होने पर वापस भेज दिया गया और सीएम योगी के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025

महाकुंभनगर: महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. यहां संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है. इसी क्रम में महाकुंभ पुलिस ने चार विदेशी नागरिकों से भी पूछताछ की है. रूस, जर्मनी और बेलारूस के रहने वाले इन चारों नागरिकों के सभी जरूरी कागजात जांचे गए. जिसके बाद तीन विदेशियों के सभी कागज पूरे होने पर उन्हें छोड़ दिया गया और एक को वीजा डेट समाप्त हो जाने के कारण वापस भेज दिया गया है.

चार विदेशी नागरिकों से पूछताछ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षित महाकुंभ को लेकर अफसरों को सभी जरूरी इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं. जिसके बाद से यहां सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद किया गया है. महाकुंभनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है. महाकुंभ पुलिस 24 घंटे सतर्क है.  स्थानीय के साथ साथ विदेशी नागरिकों पर भी पैनी नजर रख रही जा रही है.

महाकुंभनगर की पुलिस कई स्तरों पर जांच कर रही है. यहां मेले में एक एक श्रद्धालु की सुरक्षा चाक चौबंद की जा रही है. इसी क्रम में संदिग्ध पाए जाने पर चार विदेशियों से भी पूछताछ की गई. इनमें एक रूसी नागरिक, एक जर्मनी निवासी के साथ ही बेलारूस के दो नागरिकों को संदिग्ध पाया गया. इन सभी के जरूरी दस्तावेज जांचे गए, जिनमें बेलारूस और जर्मनी के नागरिकों के सभी प्रमुख कागजात दुरुस्त पाए गए. इसके बाद तीनों को छोड़ दिया गया.

वापस भेजा गया विदेशी नागरिक

उन्होंने बताया कि चौथे व्यक्ति रूस के मास्को निवासी आंद्रे के पास से वीजा और पासपोर्ट मिला. जिसमें डेट समाप्त होने के कारण उसे वापस रूस भेज दिया गया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मेला क्षेत्र के एक एक कोने पर नजर रखी जा रही है. संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें: एक्टर Allu Arjun को बड़ी राहत, हैदराबाद के संध्या थियेटर भगदड़ मामले में मिली जमानत

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital