महाकुंभ 2025

Mahakumbh 2025: महाकुंभ को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए योगी सरकार ने अपनाई नई रणनीति

महाकुंभ नगर: मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में विख्यात महाकुंभ 2025 को आपदा मुक्त संपन्न करने के लिए योगी सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है. किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने और उससे निपटने के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित और सक्षम फोर्स को तैनात कर दिया गया है. इसी क्रम में अब क्विक रिस्पॉन्स के साथ ही जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम (IRS) का गठन किया गया है. इसके तहत, मंडल, जनपद और मेला स्तर पर जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं. मेला क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी आपात स्थिति या आपदा के घटित होने पर रिस्पांसिबिल टीम तत्काल क्रियाशील हो जाएगी.

मण्डलायुक्त होंगे रिस्पॉन्सिबल अधिकारी

योगी सरकार के राजस्व विभाग द्वारा आईआरएस का गठन किया गया है. इसमें प्रयागराज मंडल के तहत मण्डलायुक्त, प्रयागराज एवं अध्यक्ष, प्रयागराज मेला प्राधिकरण को रिस्पॉन्सिबल अधिकारी बनाया गया है. वहीं, पुलिस आयुक्त, प्रयागराज को सुरक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह, जनपद स्तर पर जिला मजिस्ट्रेट, प्रयागराज एवं अध्यक्ष, डीडीएमए, प्रयागराज को इंसिडेंट कमाण्डर, अपर जिलाधिकारी को डिप्टी इंसिडेंट कमाण्डर और डीसीपी नगर, प्रयागराज को सुरक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है.

मेला क्षेत्र के लिए मेलाधिकारी होंगे इंसिडेंट कमाण्डर

मेला क्षेत्र के लिए मेला अधिकारी को इंसिडेंट कमाण्डर मेला क्षेत्र नियुक्त किया गया है. सहायक मेला अधिकारी को उप इंसिडेंट कमाण्डर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुंभ मेला को सुरक्षा अधिकारी, एसडीएम सेक्टर को इसिडेंट कमाण्डर मेला सेक्टर और एडिशनल एसपी/डिप्टी एसपी, सेक्टर को सुरक्षा अधिकारी मेला सेक्टर निर्धारित किया गया है. इन सभी का मुख्य कार्य आपदा की स्थिति में तुरंत क्रियाशील होना होगा.

यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुंभ मेले में घूम रहे बच्चों को टॉफियों के साथ दिया विद्या का उपहार

जारी हुई अधिसूचना

प्रमुख सचिव पी गुरुप्रसाद की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. जारी अधिसूचना के अनुसार, महाकुंभ 2025, प्रयागराज के सुचारू संचालन के लिए मेले के आयोजन के दौरान किसी भी आपदा पर त्वरित, कुशल एवं प्रभावी गति से कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के लिए संगठनातमक संरचना के अनुसार प्रत्येक हितधारक/उत्तरदाता की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को स्पष्ट किए जाने के उद्देश्य से इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम (IRS) को महाकुंभ मेला जनपद क्षेत्र के लिए गठित किया गया है. मेला क्षेत्र के अन्तर्गत किसी आपात स्थिति/आपदा के घटित होने पर यह रिस्पांसिबिल टीम क्रियाशील रहेगी.

विशाल तलवार

Recent Posts

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

17 minutes ago

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

54 minutes ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

1 hour ago