लोकप्रिय ब्लॉगर नास डेली (नुसेयर यासीन) हाल ही में प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में चल रहे कुंभ मेले में पहुंचे. उनकी इस यात्रा की व्यवस्था अदानी ग्रुप ने की थी.
नास डेली ने इस भव्य आयोजन को देखकर हैरानी जताई. उन्होंने इसे “इतिहास का सबसे बड़ा मानव समागम” कहा. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “यह त्योहार केवल एक सदी में एक बार होता है, और मैंने इसे अपनी आँखों से देखा! आपका स्वागत है कुंभ मेले में.”
यासीन ने अपनी पोस्ट में अदानी ग्रुप (@AdaniOnline) को टैग करते हुए उनका धन्यवाद किया और लिखा, “यह सब संभव बनाने के लिए धन्यवाद.”
यासीन, जिनके यूट्यूब पर 14 मिलियन फॉलोअर्स हैं, ने मेले में किए जा रहे मानवीय कार्यों को भी दिखाया. उन्होंने अदानी ग्रुप और इस्कॉन (ISKCON) द्वारा हजारों तीर्थयात्रियों को मुफ्त भोजन देने की पहल की सराहना की.
उन्होंने बताया कि, “अदानी की टीम ने 5,000 स्वयंसेवकों को लेकर इस्कॉन के साथ मिलकर एक बड़ी रसोई बनाई, जहाँ हर दिन 1,00,000 लोगों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है.”
यह पहल दर्शाती है कि दोनों संगठन मेले में आए लाखों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए समर्पित हैं.
-भारत एक्सप्रेस
निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…
राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…
सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…
मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…
Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…