Mahakumbh 2025: इस समय उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महा कुंभ मेला चल रहा है. महा कुंभ मेला 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा से शुरू हुआ था और इसका समापन 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पर होगा. इस दौरान अमृत स्नान या शाही स्नान की भी विशेष व्यवस्था की जाती है.
हिंदू धर्म में महा कुंभ मेला में शाही स्नान को विशेष महत्व दिया गया है. यह माना जाता है कि कुंभ मेला में शाही स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. वहीं महाकुंभ में पवित्र त्रिवेणी संगम पर स्नान का विशेष धार्मिक महत्व होता है. ऐसी मान्यता है कि कुंभ में माघ स्नान से बढ़कर कोई पवित्र और पाप नाशक पर्व नहीं. महाकुंभ में नियम पूर्वक स्नान करने से अश्वमेघ यज्ञ से समान पुण्य मिल जाता है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं
महा कुंभ मेला का आखिरी शाही स्नान महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी 2025 को होगा. महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है, जो भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक है.
महाशिवरात्रि के दिन कुंभ मेले में स्नान और दान का अत्यधिक महत्व है. माना जाता है कि इस दिन स्नान और दान करने से कई यज्ञों के बराबर पुण्य मिलता है. इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है और अंत में व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है.
चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी 2025 को सुबह 11:08 बजे प्रारंभ होगी और 27 फरवरी 2025 को सुबह 08:54 बजे समापन होगा.
ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2025: कब है महाशिवरात्रि 26 या 27 फरवरी? पंचांग के अनुसार आप भी जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
-भारत एक्सप्रेस
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…