ओलंपिक

Paris Olympics 2024: भारतीय एथलीट आज, कल और हमेशा के आइकॉन- नीता अंबानी ने ऐसे किया पदक विजेताओं का स्वागत

Paris Olympics 2024: भारत ने पेरिस ओलंपिक में शानदार शुरुआत की है और प्रतियोगिता के पहले कुछ दिनों में ही दो पदक जीत लिए हैं. 30 जुलाई (मंगलवार) को, जब भारत ने अपना दूसरा पदक जीता, तो फ्रांस के पार्क डे ला विलेट में प्रशंसकों और प्रशासकों की मौजूदगी में इंडिया हाउस में भारतीय एथलीटों का जोरदार स्वागत किया गया.

एथलीटों से बात करते हुए, IOC मेंबर और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक व अध्यक्ष नीता अंबानी ने कहा, “ओलंपिक में पहले इंडिया हाउस में आपका स्वागत है! कृपया आज, कल और हमेशा के आइकॉन का स्वागत करने में मेरे साथ शामिल हों. भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय एथलीट आज यहां मौजूद हैं. आप में से हर एक ने हमें गर्व से सिर ऊंचा करने पर मजबूर कर दिया है,”

नीता अंबानी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में मनु भाकर और सरबजोत सिंह को उनके पदकों के लिए बधाई दी. रिलायंस फाउंडेशन के अनुसार, नीता ने कहा, “आज सुबह भारत के लिए दूसरा पदक जीतकर हमें गौरवान्वित करने वाले मनु भाकर और सरबजोत सिंह को विशेष बधाई. सरबजोत सिंह आज हमारे साथ हैं और आइए हम उनका खड़े होकर अभिवादन करें.”

इस प्रकार विजेता खिलाड़ियों की इंडिया हाउस में हौसला अफजाई की गई और पारंपरिक भारतीय टीका समारोह के साथ गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान ढोल की थाप के साथ जोरदार स्वागत किया गया.

खिलाड़ियों में पदक विजेता निशानेबाज सरबजोत सिंह, उद्घाटन समारोह के ध्वजवाहक शरत कमल, पूर्व विश्व नंबर 1 युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना, सुमित नागल, भारतीय दल के सबसे कम उम्र के सदस्य 14 वर्षीय धीनिधि देसिंघु, ओलंपिक में एकल में राउंड 16 तक पहुंचने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, रमिता जिंदल और अर्जुन बाबूता शामिल थे.

नीता अंबानी ने ओलंपिक मूवमेंट के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए इंडिया हाउस में डिजिटल ज्योति भी जलाई. इसके बाद नीता अंबानी ने उन्हें सम्मानित किया. नीता ने उनके प्रयासों और सबसे बड़े मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनका धन्यवाद किया.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

9 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

14 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

40 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

43 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

2 hours ago