खेल

Paralympic Games 2024: पदकवीर प्रवीण कुमार और होकाटो सेमा को PM मोदी ने दी जीत की बधाई, फोन पर की हौसला-अफजाई

Paralympic Games 2024: पेरिस में चल रहे पैरालंपिक खेलों में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खूब बधाइयां मिल रही हैं. आज पीएम मोदी ने पैरालंपिक खेलों के पदक विजेता प्रवीण कुमार और होकाटो होटोझे सेमा से टेलीफोन पर बातचीत की. उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प की सराहना की.

प्रधानमंत्री मोदी ने 40 वर्ष की आयु में अपने पहले ही पैरालंपिक में पदक जीतने वाले होकाटो होटोझे सेमा के हौसले को दाद दी. प्रधानमंत्री ने प्रवीण कुमार से चर्चा की कि कैसे उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान इंटरनेट की मदद ली, जिससे उन्हें अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद मिली.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “प्रवीण कुमार को पैरालिंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 में नई ऊंचाइयों को छूने और स्वर्ण जीतने के लिए बधाई! उनके दृढ़ संकल्प और दृढ़ता ने हमारे देश को गौरव दिलाया है. भारत को उन पर गर्व है!”

प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद में जीता स्वर्ण

बता दें कि प्रवीण कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी64 श्रेणी में 2.08 मीटर के एशियाई रिकॉर्ड प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि सेमा ने पुरुषों की शॉटपुट एफ57 स्पर्धा में 14.65 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता, जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इसी प्रकार होकाटो होटोझे सेमा ने मुकाबले के फाइनल में 14.65 मीटर थ्रो के साथ भारत के लिए कांस्य पदक हासिल किया. प्रधानमंत्री ने सेमा को बधाई देते हुए इसे देश के ल‍िए “गर्व का क्षण” बताया.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “हमारे देश के लिए यह गर्व का क्षण है, क्योंकि होकाटो होटोझे सेमा ने पुरुषों की शॉटपुट एफ 57 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है! उनकी अविश्वसनीय शक्ति और दृढ़ संकल्प असाधारण हैं. उन्हें बधाई. आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.”

गृह मंत्री अमित शाह ने भी पैरालिंपियन की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी. गृह मंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, “होकाटो सेमा ने पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की शॉटपुट एफ57 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. आपके अटूट प्रयास और शानदार प्रदर्शन ने देश को गौरवान्वित किया है.”

ईरानी एथलीट याशिन खोसरावी ने 15.96 मीटर के थ्रो के साथ मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता, जबकि ब्राजील के थियागो पॉलिनो डॉस सैंटोस ने 15.06 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता. तीन साल पहले टोक्यो में अपने पैरालंपिक पदार्पण में रजत पदक जीतने वाले कुमार ने न केवल लगातार दूसरा पदक जीता, बल्कि इस प्रक्रिया में एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया.

भारतीय पैरा-एथलीटों ने चल रहे पेरिस पैरालिंपिक में अब तक 27 पदक जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, जिसमें छह स्वर्ण, नौ रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं. यह उपलब्धि पैरालंपिक में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. टोक्यो 2020 पैरालंपिक में भारत को पांच स्वर्ण पदक म‍िला था.

खिलाड़ियों का देश में जोरदार स्वागत

प्रवीण कुमार और होकाटो सेमा से पहले अवनि लेखरा, राकेश कुमार, रुबीना फ्रांसिस और प्रणव सूरमा ने भी पदक जीते थे. हाल में ही शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ी अवनि लेखरा, तीरंदाजी में कांस्य पदक जीतने वाले राकेश कुमार, 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतने वाली खिलाड़ी रुबीना फ्रांसिस और क्लब थ्रो में कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी प्रणव सूरमा ने अपनी खुशी जाहिर की. खिलाड़ी अवनि लेखरा ने अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मैं देश के लिए एक और बार मेडल लेकर आई हूं. यह मेरी फैमिली के लिए काफी गर्व का पल था. मैंने शूटिंग 2015 से शुरू की थी. मुझे 9 साल हो चुके हैं. शूटिंग करते-करते मैंने काफी मेहनत की है. टीम का, कोच का, परिवार का मेरे प्रदर्शन में बहुत अहम योगदान रहा है. मुझे यहां पर भी मंत्रालय की तरफ से सम्मानित किया गया है. सब कुछ अच्छा रहा है. अभी आगे मैं थोड़ा ब्रेक लेना चाहूंगी. उसके बाद अगले महीने हमारे नेशनल गेम हैं. जो भी अगले साल का शेड्यूल होगा, उसे शेयर करेंगे.”

Bharat Express Desk

Recent Posts

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

19 minutes ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

19 minutes ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

38 minutes ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

1 hour ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

2 hours ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

2 hours ago