Dhiraj Bommadevara and Ankita Bhakat (Photo- IANS)
Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत की मिक्स्ड तीरंदाजी जोड़ी अंकिता भगत और धीरज बोम्मदेवड़ा का कांस्य पदक जीतने का सपना टूट गया है. लेकिन इस जोड़ी ने भारत के लिए ओलंपिक में इतिहास रच दिया है. यह पहली बार था जब भारतीय जोड़ी ओलंपिक तीरंदाजी के सेमीफाइनल में पहुंची थी.
सेमीफाइनल मैच में अमेरिका की जोड़ी केसी कौफहोल्ड और ब्रैडी एलिसन ने कांस्य पदक मुकाबले में भारत को 6-2 से हरा दिया. पहले दो सेट में अमेरिकी जोड़ी ने क्रमशः 38-37 और 37-35 के अंतर से भारत को पछाड़ा. तीसरे सेट में दो दस अंक हासिल कर भारत ने वापसी की कोशिश की, लेकिन अंतिम सेट में अमेरिका ने फिर से बढ़त बना ली.
पेरिस ओलंपिक में मिक्स्ड तीरंदाजी में पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया और सेमीफाइनल में स्पेन को हराया था. लेकिन सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से हारने के बाद भारत को कांस्य पदक मुकाबले में उतरना पड़ा. अमेरिकी जोड़ी ने 6-2 से जीत दर्ज की और भारत को कांस्य पदक से वंचित कर दिया.
भारत ने आर्चरी में अब तक कोई ओलंपिक मेडल नहीं जीता है। पेरिस ओलंपिक में भारत को तीन मेडल मिले हैं और यह तीनों ही निशानेबाजी में प्राप्त हुए हैं. शुक्रवार को ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक में 52 साल बाद हरा दिया. भारतीय हॉकी टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल और अभिषेक सिंह के 1 गोल की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया.
ये भी पढ़ें- पेरिस ओलंपिक: 1 अगस्त को भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल
-भारत एक्सप्रेस
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…
Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…
BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…
Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…