देश

चार दिन CBI की रिमांड पर भेजे गए साइबर ठगी के आरोपी, अमेरिकी नागरिकों से की थी 15 मिलियन डॉलर की धोखाधड़ी

अमेरिकी नागरिकों से 15 मिलियन डॉलर की धोखाधड़ी करने के आरोप में अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है. कोर्ट ने शुभम जैन, अंबुज माथुर शैलेंद्र कुमार गौतम को चार दिन और अभिषेक बिष्ट को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है. अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी के मामले में सभी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. सीबीआई ने आरोपियों के लिए 5 दिन की रिमांड की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया. दो अन्य आरोपी धैर्य और ध्रुव खट्टर 3 अगस्त तक सीबीआई की हिरासत में हैं.

सीबीआई करेगी पूछताछ

राउज एवेन्यू कोर्ट के न्यायिक मजिस्ट्रेट निशांत गर्ग ने आरोपियों को सीबीआई की हिरासत में भेजते हुए कहा जांच अधिकारी की दलीलों और अब तक की गई जांच पर विचार करते हुए उनका विचार है कि अपराध के अन्य विवरणों, अन्य आरोपियों की संलिप्तता और ठिकानों और अपराध की आय के प्रवाह और वसूली का पता लगाने में जांच में सहायता के उद्देश्य से आरोपी व्यक्तियों अभिषेक बिष्ट, अंबुज माथुर, शुभम जैन और शैलेंद्र कुमार गौतम से हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता है.

5 अगस्त को होगी पेशी

मजिस्ट्रेट ने आदेश में कहा कि जहां तक आरोपी अभिषेक बिष्ट का सवाल है जांच अधिकारी ने कहा है कि उसकी पुलिस हिरासत न्यूनतम दो दिन तक सीमित की जा सकती है. इसके अनुसार, आरोपी अंबुज माथुर, शुभम जैन और शैलेंद्र कुमार गौतम को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा जाता है. उन्हें पांच अगस्त, 2024 को पेश किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- सिख विरोधी दंगे से जुड़े एक मामले में 16 अगस्त को राउज एवेन्यू कोर्ट सुनाएगा फैसला, कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर हैं आरोपी

अदालत ने कहा आरोपी अभिषेक बिष्ट की मेडिकल स्थिति को देखते हुए उसे 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा जाता है. सीबीआई के अतिरिक्त लोक अभियोजक (एपीपी) सौरभ सिंह ने तर्क रखा कि आरोपी व्यक्तियों के आवासीय परिसरों में की गई तलाशी के दौरान आरोपी शैलेंद्र कुमार गौतम के परिसरों से 17.99 लाख रुपये की नकद राशि और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई. वहीं अन्य आरोपी व्यक्तियों के परिसरों से भी आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

₹1.86 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक! भारत को ग्रीन एनर्जी हब बनाने के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम…

14 minutes ago

‘2029 तक पंजाब को बना देंगे नशा-मुक्त’; अमित शाह का बड़ा दावा, जालंधर में AAP सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…

20 minutes ago

बदायूं में शादी का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी दी तो युवती ने पी लिया तेजाब

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…

30 minutes ago

‘टाटा कार की जगह गधा खरीद लेता’, 12 लाख की गाड़ी पर पोस्टर चिपकाकर सड़क पर उतरा मालिक, देखें- VIDEO

Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार…

33 minutes ago

नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी करार, सजा पर क्या है कोर्ट का रुख?

Muskan Rastogi Sahil Shukla Convicted: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा…

35 minutes ago

भारत से अमेरिकियों को ठगा: दिल्ली में चल रहा था Apple के नाम पर फ्रॉड; 7 लोगों से क्या-क्या मिला?

Fake Apple Tech Support Scam Delhi: दिल्ली के नारायणा में फर्जी Apple टेक-सपोर्ट कॉल सेंटर…

47 minutes ago