ओलंपिक

Paris Olympics 2024: अगले 2 मैचों में विपक्षी टीमों के सामने भारतीय हॉकी टीम की ‘दीवार’ भेदने की चुनौती

Paris Olympics 2024: पेनल्टी शूटआउट में मैच और सेमीफाइनल में जगह दांव पर थी, और ग्रेट ब्रिटेन के सामने आठ सेकंड के समय के अंदर ‘पीआर श्रीजेश’ नाम की दीवार को भेदने का लक्ष्य था. ग्रेट ब्रिटेन इस दीवार को नहीं भेद पाया और पेरिस ओलंपिक के पुरुष हॉकी क्वार्टरफाइनल मैच में भारत के खिलाफ शूटआउट में 2-4 से हार गया.

यह श्रीजेश का 23वां पेशेवर शूटआउट और 13वीं जीत थी. यही कारण है कि ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों ने ड्रॉ हासिल करने और मैच को शूटआउट तक ले जाने पर पहले से ही जीत की तरह जश्न मनाया. उन्हें पता था कि उनका गोलकीपर उन्हें आगे बढ़ाएगा. क्योंकि लगभग दो दशकों से पीआर श्रीजेश यही कर रहे हैं.

मैच के बाद, श्रीजेश ने अपने प्रदर्शन को केवल ‘सामान्य’ बताया. लेकिन यह बहुत खास प्रदर्शन था. इस मैच में ग्रेट ब्रिटेन ने 21 शॉट्स लिए, 11 पेनल्टी कॉर्नर जीते और सिर्फ एक ही गोल किया. यह एक गोलकीपिंग मास्टर क्लास थी. पीआर ब्रजेश ने 92 प्रतिशत की दक्षता के साथ 11 सेव किए.

टूर्नामेंट से पहले ही श्रीजेश ने घोषणा कर दी थी कि यह उनके करियर का आखिरी ओलंपिक होगा. पूरी टीम ने भी ऐलान किया था कि वो श्रीजेश के लिए खेलेंगे. लेकिन अंततः, हर बार की तरह, श्रीजेश ही टीम के लिए खेलते नजर आए. पेरिस ओलंपिक में उन्होंने अर्जेंटीना और आयरलैंड जैसे मैचों में डिफेंस की कमजोरियों को अपने शानदार बचाव से छुपाया, तो ऑस्ट्रेलिया जैसे मैचों में अच्छी शुरुआत को और मजबूत किया. लेकिन उनका जादुई प्रदर्शन क्वार्टर फाइनल में आया.

श्रीजेश ने पूरे क्वार्टर फाइनल मैच में विपक्षी टीम की गेंद को कभी पैर से रोका, कभी डाइव लगाकर पकड़ा, कभी आगे निकलकर शॉट को नाकाम किया, तो कभी पीछे हटकर रिफ्लेक्स का कमाल दिखाया. सबसे अच्छी बात यह है कि, भारत के दिग्गज गोलकीपर के लिए अभी सफर खत्म नहीं हुआ है. श्रीजेश के प्रदर्शन ने उनको और भारत को पेरिस ओलंपिक में दो और मैच दिए हैं (सेमीफाइनल और फाइनल या कांस्य पदक मुकाबला).

ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: हरमनप्रीत के कोच ने कहा, इस बार गोल्ड का सपना होगा पूरा

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

डेढ़ सदी बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम…उमड़ पड़ा श्रद्धा, आस्था और भावनाओं का अथाह सागर, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…

40 minutes ago

Instant Sambar Recipe: अब झटपट बनेगा इडली-डोसा का सांभर, कुकर में 2 सीटी लगाकर देखें कमाल

Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…

46 minutes ago

रावण से भी ज्यादा बलशाली था कंस! सवा लाख किलो का उठा लिया था धनुष, गर्ग संहिता में दर्ज है उसका पराक्रम

Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…

52 minutes ago

‘बीबी कहो या गाय बकरी…लेकिन नाम नहीं’, तालिबानी शासन का नया फरमान, संकट में महिलाओं का वजूद?

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने सरकारी दस्तावेजों और मेडिकल रिकॉर्ड में महिलाओं…

1 hour ago

अवैध जमीन कब्जा करने वालों की खैर नहीं! अब होगी सख्त कार्रवाई, CM योगी ने अधिकारियों को दे दिए निर्देश

CM Yogi In Gorakhpur: गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन…

1 hour ago