ओलंपिक

Paris Olympics 2024: भारतीय पहलवान अमन सहरावत सेमीफाइनल मुकाबला हारें, कांस्य पदक की उम्मीद बरकरार

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने पुरुषों की 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल रेसलिंग का सेमीफाइनल मुकाबला हार गए हैं. सेमीफाइनल में टोक्यो 2020 ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट री हिगुची के खिलाफ अमन को टेक्निकल सुपिरिओरिटी के आधार पर (10-0) से हार का सामना करना पड़ा. यह मुकाबला अमन के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ, जहां हिगुची ने अपने अनुभव और कौशल का प्रदर्शन करते हुए अमन को कोई मौका नहीं दिया.

हालांकि, अमन के लिए अभी भी ओलंपिक पदक जीतने का अवसर बना हुआ है. वह कल (शुक्रवार) रात अपना कांस्य पदक का मुकाबला खेलेंगे, और उनकी नजरें इस मैच को जीतकर अपने पहले ओलंपिक में पदक हासिल करने पर होगी.

अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक का सफर बेहद प्रभावशाली तरीके से तय किया है. सेमीफाइनल में पहुंचने से पहले, उन्होंने अपने दो मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वियों को एकतरफा अंदाज में हराया था. उन्होंने क्वार्टर फाइनल में ज़ेलिमखान अबकारोव को (12-0) से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. इससे पहले उन्होंने उत्तर मैसेडोनिया के प्रतिद्वंद्वी व्लादिमीर एगोरोव को टेक्निकल सुपिरिओरिटी के तहत (10-0) से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

7 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

16 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

27 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

29 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

59 minutes ago