ओलंपिक

Paris Olympics 2024: ग्रेट-ब्रिटेन के खिलाफ शूट आउट में जीत के बाद पीआर श्रीजेश का भावुक बयान

ग्रेट-ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतने के बाद भारतीय टीम के गोलकीपर श्रीजेश भावुक नजर आये. भारत ने शूट आउट में 4-2 से मैच जीता है. यह श्रीजेश का आखिरी ओलंपिक है. उन्होंने पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया है और वो हर मुकाबले में अपनी पूरी जान झोंक रहे हैं. भारत की इस जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है. निर्धारित 60 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं. इसके बाद शूट आउट में ग्रेट-ब्रिटेन को 4-2 से हरा कर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई.

क्वार्टर फाइनल मैच जीतने के बाद भारतीय टीम के गोलकीपर श्रीजेश ने कहा, “मैंने खुद से कहा कि यह मेरा आखिरी मैच हो सकता है. या फिर मैंने गोल बचा लिया तो मुझे दो और मैच खेलने को मिलेंगे. मैं यह मैच जीतकर बेहद खुश हूं.”

पीआर श्रीजेश निर्धारित 60 मिनट तक और शूट आउट के दौरान अपने अविश्वसनीय बचाव के लिए भारत के लिए क्वार्टर फाइनल के हीरो रहे. ये पहला मौका नहीं है कि जब श्रीजेश टीम की जीत में हीरो रहे हैं. पिछले मुकाबलों में भी उन्होंने शानदार बचाव किया और विरोधी टीम पर लगातार दबाव बनाया.

सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन से प्रशंसक बेहद खुश हैं, जबकि अमित रोहिदास को रेड कार्ड दिए जाने से फैंस थोड़े निराश हुए. भारत की जीत के बाद पीआर श्रीजेश और उनके साथियों को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिला. भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह और ग्रेट ब्रिटेन के लिए ली मॉर्टन ने गोल किए.

शूट आउट में पहला प्रयास ब्रिटेन की ओर से लिया गया, जो सफल रहा. फिर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागकर 1-1 की बराबरी दिला दी. ब्रिटेन का दूसरा प्रयास भी सफल रहा. लेकिन भारत भी कहां पीछे रहने वाला था और भारत के लिए सुखजीत ने गोल करके भारत को 2-2 से बराबरी दिला दी.

मैच में रोमांच जब और अधिक बढ़ गया जब ब्रिटेन के बाकी दो प्रयास बेकार गए. वहीं भारत ने अगले दो प्रयास निशाने पर लगाए और 4-2 से जीत दर्ज की. ब्रिटेन के लिए एलबरी जेम्सी और वालेस ने गोल किया जबकि भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत, ललित और राजकुमार ने गोल किया.

शूट आउट में भारत ने अपने चार निशाने साधे, जबकि ग्रेट-ब्रिटेन दो निशाने ही लगा पाया. जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी और समर्थक खुशी से झूम उठे. 1972 म्यूनिख ओलंपिक के बाद यह पहला मौका जब भारत लगातार दो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचा है.

ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: हॉकी के सेमीफाइनल में भारत, पेनल्टी शूट आउट में ग्रेट ब्रिटेन को हराया

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago