देश

Wayanad Landslide: केरल में भूस्खलन के छठे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी, 206 लोग लापता, मौतें बढ़कर 365 हुईं

Wayanad Landslide News: दक्षिण भारतीय राज्‍य के केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्‍या बढ़कर 365 हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि 200 से ज्‍यादा लोग अभी भी लापता हैं. रेस्क्यू टीम का ऑपरेशन छठे दिन भी (रविवार को) जारी है.

आपदा में जान गंवाने वाले लोगों में 30 बच्चे शामिल हैं. भूस्खलन से प्रभावित इलाकों में लापता और दबे हुए लोगों को खोजने के लिए रडार की मदद ली जा रही है. यह रडार जमीन के अंदर 80 मीटर तक की गहराई में इंसानों के फंसे होने का पता लगाता है. सेना इस रडार का इस्तेमाल बर्फीले इलाकों खासकर सियाचिन, लद्दाख में एवलांच के बाद सर्चिंग के लिए करती है. एक अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन के छठे दिन आज रविवार को सुबह 7 बजे से सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया था. छह टीमों में शामिल 1264 लोग मुंडक्कई, चुरालमाला और सामलीमट्टम में सर्च ऑपेरशन चला रहे हैं.

केरल के मुख्यमंत्री बोले — अब टाउनशिप बनेगी

केरल के मुख्यमंत्री विजयन का बयान आया है. विजयन ने कहा कि वायनाड लैंडस्लाइड में घर-जमीन खो चुके लोगों के पुनर्वास के लिए सरकार एक टाउनशिप बनाएगी. उन्होंने कहा कि टाउनशिप में लैंडस्लाइड से प्रभावित इलाके में बचे हुए लोगों को बसाया जाएगा. उन्होंने शनिवार को कहा था कि रेस्क्यू ऑपरेशन अंतिम चरण में है.

कांग्रेस भी पीड़ितों के लिए 100 घर बनवाएगी

केरल के मंत्री एके ससींद्रन ने कहा कि हमने लैंडस्लाइड प्रभावित इलाके को 6 जोन में बांटा है. हर जोन में 40 लोगों की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है. इसके लिए स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है. वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कर्नाटक सरकार ने भी लैंडस्लाइड पीड़ितों के लिए 100 घर बनाने का ऐलान किया है.

इस त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा माना जाए: राज्यपाल

केरल के राज्यपाल मो. आरिफ ने कहा कि इस त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा माना जाना चाहिए. वहीं, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी वायनाड में लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों में पहुंचे. जहां उन्होंने कहा कि लैंडस्लाइड को राष्ट्रीय आपदा घोषित किए जाने की मांग की वैधता की जांच की जाएगी. इसके बाद ही केंद्र की ओर से सहायता दी जाएगी.

यह भी पढ़िए: Wayanad Landslide में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 344 हुआ, 200 लापता; 9500 पीड़ित राहत शिविरों में पहुंचाए गए

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago