ओलंपिक

Paris Olympics 2024: जिस फ़ाइनल में विनेश फोगाट खेल नहीं पाईं, उसमें जीता कौन और विवाद पर क्या कहा?

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित किये जाने के बाद अमेरिकी पहलवान सारा एन हिल्डेब्रांट ने पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है. फाइनल की तैयारी कर रही हिल्डेब्रांट को अप्रत्याशित स्थिति का सामना करना पड़ा, जब फोगाट की जगह क्यूबा के पहलवान गुज़मैन ने ले ली, हालांकि हिल्डेब्रांट ने गुज़मैन को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया.

ओलंपिक चैंपियन ने विनेश को लेकर क्या कहा?

गोल्ड मेडल जीतने के बाद हिल्डेब्रांट ने विनेश को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दिया है. विनेश फोगट के साथ सहानुभूति जताते हुए, नई ओलंपिक चैंपियन ने बताया कि वह भी अपने मैच के दिन वजन कम करने के लिए अलग-अलग उपायों का इस्तेमाल करती हैं. हिल्डेब्रांट ने कहा, “मैं खुद एक बड़ी वजन काटने वाली खिलाड़ी हूँ, मुझे उनके (विनेश) लिए दुख है.” “कल उनका दिन बहुत शानदार रहा, उन्होंने एक अविश्वसनीय खेल का प्रदर्शन किया और मुझे नहीं लगता कि उन्होंने अपने ओलंपिक सफर को इस तरह से खत्म होने की कल्पना की होगी. इसलिए, निश्चित रूप से, मेरा दिल उनके लिए दुखी है. मुझे लगता है कि वह एक बेहतरीन प्रतियोगी, एक बेहतरीन पहलवान और इंसान हैं.”

पहली बार 50 किलोग्राम वर्ग में लिया हिस्सा

इससे पहले विनेश 48 किलोग्राम और 53 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा ले चुकी हैं. इस बार पेरिस में वह पहली बार 50 किलोग्राम में हिस्सा ले रही हैं. वह इस वर्ष की शुरुआत में ओलंपिक में भाग लेने के लिए 50 किलोग्राम वर्ग में शामिल हुई थीं. उन्होंने फाइनल मैच से पहले अपना वजन कम करने के लिए कई उपाय किए, जिनमें भूखे रहना, तरल पदार्थों से परहेज करना शामिल था.

विनेश ने अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग से लिया संन्यास

पेरिस ओलंपिक्स से डिसक्वालिफिकेशन के बाद, विनेश ने गुरूवार को अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग से संन्यास का घोषणा किया. उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा “माँ कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ़ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब.”

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

धुंधली नहीं होगी दिल्ली: दिवाली से पहले राजधानी की साफ हवा साफ का ब्लूप्रिंट तैयार

Delhi Pollution Action Plan: दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों की चुनौतियों से…

32 minutes ago

विकास की राह में घुट रहा भारत का दम! कोयला जलाने से हवा हो रही जहरीली, हर साल 9 लाख मौतें

Air Pollution: साल 2000 से 2020 के बीच प्रति व्यक्ति जीडीपी करीब 3 गुना बढ़ी,…

36 minutes ago

चालान नहीं भरा तो अगली बार बिजली का बिल देखकर उड़ जाएंगे होश! सुप्रीम कोर्ट ने क्या प्लान बना लिया?

Supreme Court on Traffic Challan: सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर लोग ट्रैफिक चालान नहीं भर…

40 minutes ago

‘मैं संतुष्ट हूं…’, अचानक से चिराग पासवान को किस बात का संतोष मिला?

Chirag Paswan satisfied with ECI: बीते रोज SIR पर चुनाव आयोग से सवाल पूछने वाले…

51 minutes ago

नेता नहीं, मसीहा थे गांधी! जानिए 100 साल पहले पूर्वी यूपी के किसानों ने गांधी को कैसे गढ़ा था?

1920 के दशक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में महात्मा गांधी की छवि…

54 minutes ago