सीएम ने माधुराम से की मुलाकात
राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं. वोटर्स को अपनी तरफ खींचने के लिए तमाम वादे और दावे किए जा रहे हैं. बीजेपी अशोक गहलोत सरकार पर किसानों, गरीबों और युवाओं को ठगने का आरोप लगा रही है. इसी कड़ी में बीजेपी ने एक पोस्टर जारी किया था, जिसको लेकर विवाद हुआ और अब पोस्टर में दिखने वाले किसान ने सीएम गहलोत से मुलाकात की.
सीएम अशोक गहलोत ने जैसलमेर के बुजुर्ग किसान माधुराम जयपाल से अपने निवास पर मुलाकात की. इस दौरान माधुराम ने कहा कि उनकी तस्वीर को पोस्टर से हटवा दीजिए. बीजेपी जो दावे कर रही है, उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है. मुलाकात का वीडियो सीएम गहलोत ने X पर पोस्ट किया है. जिसमें वे माधुराम से बोल रहे हैं कि ” हम पोस्टर को हटवा देंगे, ठीक है. चिंता मत करो. बीजेपी ने पोस्टर लगाए हैं. बीजेपी खुद एक्सपोज हो गई है. अगर बीजेपी ने बेईमानी की है तो भुगतेंगे. आप चिंता क्यों करते हैं.”
यह पोस्टर किसानों के मुद्दे से संबंधित है जिसमें बीजेपी ने दावा किया है कि राज्य में 19 हजार से अधिक किसानों की जमीन नीलाम कर दी गई है और इसे कई स्थानों पर होर्डिंग के रूप में लगाया गया है. पोस्ट में सीएम अशोक गहलोत ने लिखा, ‘‘हमारे किसान को क्यों किया बदनाम, बीजेपी से पूछ रहा पूरा राजस्थान.’’ माधुराम से मुलाकात के दौरान गहलोत ने सरकार के महंगाई राहत शिविरों के तहत मिलने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ के बारे में भी उनसे पूछताछ की.
यह भी पढ़ें-हमास के हमले के बाद इजरायल का जोरदार अटैक, गाजा पट्टी पर रॉकेट्स की बौछार, कम से कम 198 लोगों की मौत
बता दें कि बीजेपी ने राजस्थान सरकार के खिलाफ पोस्टर जारी किया था. जिसमें जैसलमेर के किसान माधुराम की तस्वीर लगाई थी. चुनावी अभियान के इस पोस्टर में लिखा है ‘नही सहेगा राजस्थान’ के तहत पोस्टर जारी किया गया है. जिसको लेकर माधुराम ने बीजेपी पर उनकी तस्वीर को गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए इसे पोस्टर से हटाने को कहा है. क्योंकि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है.
-भारत एक्सप्रेस
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…