ICC World Cup 2023

World Cup 2023: विश्व कप में किसका पलड़ा रहा है भारी? IND vs AUS मैच से पहले पढ़ें पिच रिपोर्ट

World Cup 2023 IND vs AUS:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ आज खेला जाएगा. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. भारत इस मैच में जीत के साथ विश्व कप का आगाज करना चाहेगा. हालांकि, मैच से पहले आइए जानते हैं कि चेन्नई में मैच को लेकर पिच रिपोर्ट क्या कह रही है.

बल्लेबाज और गेंदबाज के लिए कैसी है चेन्नई की पिच

एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं रहा है. चेपॉक की पिच गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को मदद मिलती है. इस पिच पर विकेट सुखे रहने की उम्मीद है. ऐसे में स्पिनर्स को काफी मदद मिल सकता है. मैच आगे बढ़ने के साथ विकेट धीमी हो जाती है. जिसके चलते बल्लेबाजों के लिए बड़ा शॉट लगाना मुश्किल हो जाता है.

तेज हवा चलने पर स्विंग होती है गेंद

चेन्नई में मैच के दौरान के दौरान अगर तेज हवा चलती है तो तेज गेंदबाज को भी मदद मिलती है. मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम की पहली पसंद बल्लेबाजी करना होता है. इस नजर से देखें तो टॉस पर भी बहुत कुछ निर्भर करता है. इस मैदान पर कुल 31 वनडे मैच खेले गये हैं. जिसमें पहले और बाद में बैटिंग करने वाले टीम को 15-15 मैचों में जीत मिली है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है. मतलब जीत का प्रतिशत बराबर का है.

चेपॉक में कितनी बार हुई है दोनों टीमों की भिड़ंत

चेपॉक के मैदान पर इंडिया और ऑस्ट्रेलिया तीन बार आमने सामने हुई है. जिसमें ऑस्ट्रेलिया दो बार और भारत ने एक जीत दर्ज की है. पहली बार साल 1987 में चेन्नई में दोनों टीमें चेन्नई में खेलने उतरी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की. उसके बाद दूसरी बार साल 2017 में दोनों टीमें खेली जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 26 रनों से हरा दिया और तीसरी बार इसी साल 22 मार्च को चेन्नई में मैच खेला गया. जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 21 रनों से हरा दिया.

दोनों टीमों के बीच हुए है 149 मैच

भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच अबतक 149 वनडे मैच खेले गए है. जिसमें से 83 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है. जबकि, 56 मैच में भारत ने जीत दर्ज की है. वहीं 10 मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया. इसके अलावा दोनों टीमें वनडे वर्लेड कप में 12 बार आमने-सामने हुई है. जिसमें 8 मैच में ऑस्ट्रेलिया कोजीत मिली है. जबकि 4 मैच में टीम इंडिया को जीत मिली है. इस हिसाब से देखें तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा काफी भार है. दोनों टीमों के बीच हाल के मैच की बात की जाय तो विश्व कप से पहले भारत ने घरेलू सीरिज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया है.

चेन्नई में मौसम का हाल

आठ अक्टूबर यानी आज चेन्नई में मौसम साफ रहने की संभावना है. हालांकि, आकाश में बादल भी छाए रह सकते हैं. वही दस प्रतिशत तक बारिश की भी संभावना है. हल्कि हवा चलेगी, जिससे उमस पैदा होगा, जो दर्शकों के लिए मुश्किल पैदा करेगी.

Vikash Jha

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

43 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

3 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago