धर्म

धरती पर ये थे वो बाहुबली जिनके पास थीं 1 हजार भुजाएं, बुराइयों के कारण हुई दुर्गति – इनमें से एक ने तो राक्षसराज रावण को भी भींच दिया था

Demons with Thousand Arms: भारतीय पौराणिक इतिहास में ऐसे भी योद्धाओं के नाम सामने आते हैं, जिनके 1-1 हजार भुजाएं थीं. इतनी भुजाएं होने के कारण उनमें अपार बल था. हालांकि, अहंकार-वश वे अधर्मी हो गए. भगवान विष्‍णु (God) ने मनुष्‍यावतार धारण कर उन्‍हें खुद दंडित किया. यदि प्राचीन काल में 1-1 हजार भुजाओं वाले उन योद्धाओं को नहीं मारा जाता, तो वे संसार में रावण (Ravana) से भी ज्यादा विनाश कर डालते.

आज हम आपको यहां एक-एक हजार हाथों वाले या कहें हज़ार भुजाओं की शक्ति वाले योद्धाओं के बारे में बताएंगे.

ऐसे योद्धाओं का वर्णन विश्‍व के सबसे बड़े महाकाव्‍य महाभारत (Mahabharata), श्रीमद्भागवत महापुराण, स्कंद पुराण और पद्म पुराण में मिलता है. उन योद्धाओं के पास 1 हजार भुजाएं थीं, जो कि उन्‍हें उनकी कठोर तपस्या से वरदान में मिली थीं. मगर, उनके अहंकार और बुरे कर्मों ने अंतत: उनकी दुर्गति करवा दी.

1. सहस्त्रबाहु अर्जुन


‘महाभारत‘ ग्रंथ, स्कंद पुराण और पद्म पुराण में “सहस्त्रबाहु अर्जुन” (Sahasrabahu Arjun) के बारे में विस्‍तार से बताया गया है. जैसा कि इसके नाम में ही – सहस्त्र शब्‍द है, जिसका मतलब होता है- हजार, और ‘बाहु’ यानी कि भुजा (हाथ). अर्थात- हजार भुजाओं वाला.

सहस्त्रबाहु अर्जुन को दत्तात्रेय भगवान से वरदान मिला था.

इस योद्धा का वास्तविक नाम कार्तवीर्य अर्जुन (Sahasrabahu Arjun) था. यह हैहय वंश का क्षत्रिय राजा था, जो हज़ार भुजाओं वाला था. कहा जाता है कि त्रेतायुग में हैहय वंश के क्षत्रियों की मनमानी से पृथ्वी पर पाप का बोझ बढ़ गया था. इसी वंश में एक हजार हाथों वाला राजा सहस्त्रार्जुन हुआ था. उसका वास्तविक नाम कार्तवीर्य अर्जुन था, जिसे दत्तात्रेयजी से एक हज़ार भुजाएं वरदानस्‍वरूप मिली थीं, इसलिए उसे “सहस्त्रबाहु अर्जुन” कहा जाता था. वह बड़ा बलशाली था. उसने राक्षसराज रावण को भी हरा दिया था और उसे बंदी बना लिया था.

रावण ने सहस्त्रार्जुन / सहस्त्रबाहु अर्जुन को चुनौती दी थी, तो उसने रावण को अपनी भुजाओं में कस लिया था.

सहस्त्रबाहु अर्जुन एक बार ऋषि जमदग्नि के आश्रम में आया, वह उन्‍हें अपमानित करके वहां से चला गया. जमदग्नि के पुत्र परशुराम को पता चला तो उन्‍होंने सहस्त्रबाहु को उसी की महिष्मति नगरी में जाकर मार डाला. परशुराम ने अपने फरसे से सहस्त्रबाहु की हजार भुजाओं को काट डाला था. उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए.

सहस्त्रबाहु (Sahasrabahu Arjun) के गुस्‍साए पुत्रों ने परशुराम की अनुपस्थिति में उनके पिता जमदग्नि की हत्‍या कर दी. परशुराम जब तीर्थयात्रा से लौटे तो उन्‍हें अपने पिता की हत्‍या की सूचना मिली. फिर उन्‍होंने सहस्त्रबाहु के पुत्रों, उनके सगे-संबंधियों समेत हैहय वंश का समूचा नाश करने का संकल्‍प लिया. वह अकेले ही फरसा लेकर उन्‍हें मारते चले गए. परशुराम ने रक्त की नदियाँ बहा दीं. ऐसा कुल इक्कीस बार किया, तब जाकर उनके प्रतिशोध की अग्नि शांत हुई.

यह भी पढ़िए: कई लाख वर्षों तक जिया था राक्षसराज रावण, 1000 साल कैलाश पर्वत के नीचे कराहता रहा, जानें किसके वरदान से हुआ दीर्घायु

2. बाणासुर


हजार भुजाओं वाले महावीरों में दूसरा नाम था- बाणासुर

श्रीमद्भागवत महापुराण में बाणासुर की कथा मिलती है. कहते हैं कि बाणासुर ने भगवान शिव को प्रसन्‍न कर 1 हजार भुजाओं की ताकत प्राप्त कर ली थी. उसने यह वरदान भी पाया कि अत्‍यंत संकट आने पर स्‍वयं शिव उसकी रक्षा के लिए प्रकट होंगे. हजार भुजाएं होने के कारण बाणासुर किसी से नहीं हारा. उसे अपनी ताकत और माया का अहंकार हो गया था. यहां तक कि वह खुद आराध्‍य देव की अवहेलना भी करने लगा. उसने अनेक राजा-ऋषियों को मार डाला था. जब भगवान विष्‍णु ने श्रीकृष्‍ण के रूप में अवतार लिया, तब बाणासुर हारा. श्रीकृष्‍ण ने चक्र से उसकी भुजाएं काट डालीं. वह शरण में आ गया तो उसके 2 हाथ छोड़ दिए.

अनेक वर्षों तक बाणासुर ने भगवान शिव की तपस्या की थी, तब शिवजी ने उसे बाहुबली बनाया.

बाणासुर शोणितपुर (शोनितपुर) का शासक था. यह स्थान आज के समय में भारत के असम (Assam) या अरुणाचल प्रदेश क्षेत्र में माना जाता है, हालांकि कुछ किंवदंतियों में इसे अन्य स्थानों से भी जोड़ा गया है.

1 हजार भुजाएं होने के कारण बाणासुर से उस समय के राजा-महाराजा डरते थे.

श्रीकृष्‍ण से बाणासुर के युद्ध का विवरण श्रीमद्भागवत महापुराण (स्कंध 10, अध्याय 62) में मिलता है. अति प्राचीन काल में बाणासुर ने शिवजी की घोर तपस्‍या की थी. उससे प्रसन्न होकर शिवजी ने उसे वर दिए. और जब शिवजी ने बाणासुर में अहंकार देखा तो उससे कहा कि एक दिन तुम्‍हारा युद्ध स्वयं भगवान श्रीकृष्ण से होगा. द्वापर युग के अंतिम चरण में बाणासुर ने श्रीकृष्ण के पोते अनिरुद्ध को बंदी बना लिया था, तब द्वारका से सेना के साथ श्रीकृष्ण ने बाणासुर पर हमला किया.

यह भी पढ़िए: विश्‍व का सबसे बड़ा महाकाव्य…जिसमें 1 लाख से ज्‍यादा श्‍लोक, इसके पात्र, कथाएं और उपदेश हमेशा देते रहेंगे प्रेरणा

Also Follow Bharat Express on X

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

1 hour ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

2 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

2 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

3 hours ago