First anniversary of Ramlala’s Pran Pratishtha: अयोध्या नगरी एक बार फिर भक्ति और उल्लास के रंगों में सराबोर होने को तैयार है. अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शनिवार से तीन दिवसीय उत्सव शुरू होगा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. वे रामलला का ‘महा अभिषेक’ कर पूजा-अर्चना करेंगे.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री मंदिर परिसर के अंगद टीला से संतों और भक्तों को संबोधित करेंगे. उनके साथ उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह उत्सव 11 जनवरी से 13 जनवरी तक चलेगा.
पिछले वर्ष 22 जनवरी को रामलला को भव्य मंदिर में स्थापित किया गया था. इस वर्ष 11 जनवरी को ‘प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव’ मनाया जा रहा है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, त्योहारों की तिथियों में बदलाव के चलते यह परिवर्तन हुआ है. पिछले वर्ष प्राण प्रतिष्ठा पौष शुक्ल द्वादशी को संपन्न हुई थी, जो 22 जनवरी को पड़ी थी. इस वर्ष यह तिथि 11 जनवरी को पड़ रही है, इसलिए प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ इसी दिन मनाई जाएगी. इसे प्रतिष्ठा द्वादशी के नाम से भी जाना जाता है.
कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से होगी, जिसमें संगीत, कला और साहित्य जगत की नामी हस्तियां भाग लेंगी. मंदिर परिसर को 50 क्विंटल फूलों से सजाया गया है. वीआईपी गेट नंबर 11 सहित सभी प्रवेश द्वारों को भव्य रूप से सजाया गया है. नगर निगम ने पेड़ों पर लाइट्स लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि उत्सव का माहौल और आकर्षक बन सके.
तीन दिनों के लिए मंदिर में दर्शन के सभी पास निलंबित कर दिए गए हैं. बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ को संभालने के लिए यह कदम उठाया गया है. कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा, ताकि देशभर के भक्त इसे देख सकें.
एसएसपी राजकरण नैयर ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. महिला पुलिसकर्मियों सहित भारी पुलिस बल तैनात रहेगा. प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा जांच के लिए चेकपॉइंट लगाए गए हैं.
ये भी पढ़ें- हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा या राजभाषा? क्रिकेटर रविचंद्रन आश्विन के बयान से छिड़ी बहस
-भारत एक्सप्रेस
BJP and Congress Unite Jammu Kashmir: क्या एक बयान ने मिटा दी बीजेपी और कांग्रेस…
LABOUR DEPARTMENT NOTICE TO OHM MOBILITY: दिल्ली के तेहखंड डीटीसी बस डिपो में प्रोविज़ मैनसिस्टम्स…
11 YEARS OF RUDHRAMADEVI: दक्षिण भारतीय सिनेमा में महिला सशक्तिकरण और ऐतिहासिक भव्यता का प्रतीक…
असम मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम और पूर्वोत्तर के विकास में…
Starlink Elon Musk Controversy: एलन मस्क के स्टारलिंक को भारत में क्यों नहीं मिल रही…
MP Patwari Suspension: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा…